लाइव न्यूज़ :

विशल भारद्वाज ने अपनी नई फिल्म ‘कुत्ते’ की घोषणा की, बेटे आसमान निर्देशक पारी का करेंगे आगाज

By भाषा | Updated: August 23, 2021 14:23 IST

Open in App

फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने सोमवार को अपनी नई फिल्म ‘कुत्ते’ की घोषणा की, जिसके साथ ही उनके बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे। इसमें अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन, नसीरूद्दीन शाह, तब्बू, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भारद्वाज, लव रंजन के साथ मिलकर करेंगे। फिल्म ‘कुत्ते’ की कहानी आसमान और विशाल भारद्वाज ने मिलकर लिखी है। इसकी शूटिंग 2021 के अंत में शुरू की जाएगी। आकाश ने न्यूयॉर्क के ‘स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स’ से फिल्म निर्माण में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और ‘7 खून माफ’, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ और ‘पटाखा’ जैसी फिल्मों में अपने पिता के साथ काम भी किया है। बेटे के साथ पहली बार काम कर रहे विशाल भारद्वाज ने फिल्म ‘कुत्ते’ को ‘‘बेहद खास’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह देखने को उत्साहित हूं कि वह कैसा काम करते हैं। ‘लव फिल्म्स’ और ‘विशाल भारद्वाज फिल्म्स’ पहली बार साथ आ रहे हैं और मैं इस साझेदारी के लिए भी उत्साहित हूं...। मैंने नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान इन सभी को एक फिल्म में साथ ला रहा है। हम दर्शकों को बड़े पर्दे पर यह फिल्म दिखाने को उत्साहित हैं।’’ वहीं, लव रंजन ने कहा कि वह भारद्वाज के कहानी बयां करने के तरीके से ‘‘ काफी प्रेरित हैं। आसमान की फिल्म के लिए उनके साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं।’’ फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज देंगे और उसके बोल गुलजार लिखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हुई मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मलाइका के पिता के घर पहुंचे अरबाज खान, अर्जुन, अमृता और सलीम खान, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील