लाइव न्यूज़ :

विज ने आईपीएस अधिकारी का आईएएस कैडर पद पर नियुक्त का किया विरोध

By भाषा | Updated: September 5, 2021 18:14 IST

Open in App

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कैडर के एक पद पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली मंजूरी का विरोध किया है। विज ने इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिलने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व में भी विज ने पुलिस अधिकारियों की कमी का हवाला देते हुए आईपीएस अधिकारियों की गैर पुलिस सेवा से संबंधित तैनातियों पर आपत्ति जताई थी। सूत्रों ने बताया कि मंत्री का स्पष्ट रुख है कि जब तक केंद्र का कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) इसकी मंज़ूरी नहीं देता तब तक पुलिस विभाग आईपीएस अधिकारियों को आईएएस अधिकारियों के कैडर पद पर तैनाती के लिए सेवा मुक्त नहीं कर सकता है। हाल ही में परिवहन विभाग में प्रमुख सचिव का पद संभाल रहे शत्रुजीत कपूर को इस पद से सेवा मुक्त कर राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया। तब से यातायात प्रमुख सचिव का पद खाली है। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने एक अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का नाम प्रस्तावित किया था और मुख्यमंत्री कारार्यालय ने इसे मंजूरी दे दी। लेकिन विज ने एक आधिकारिक पत्र में इस बात पर जोर दिया कि सरकार को एक आईएएस कैडर पद पर आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति के लिए डीओपीटी कार्यालय से मंजूरी लेनी चाहिए। अस्थायी नियुक्ति पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियमों के प्रावधान के अनुसार एक राज्य में कैडर पद को उस व्यक्ति की नियुक्ति से नहीं भरा जा सकता है जो कि कैडर अधिकारी नहीं है। ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक कि उस पद के लिए कोई उपयुक्त अधिकारी ही उपलब्ध न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

भारतHaryana minister Anil Vij: 8 पेज में जवाब?, अनिल विज ने कहा-अगर आपको किसी और चीज की भी जरूरत होगी तो जवाब दूंगा...

भारतHaryana: अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ ऐसा क्या कहा कि भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

भारतHaryana minister Anil Vij: 3 दिन में जवाब दीजिए?, मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज