लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा पर सवाल, एआई इम्पैक्ट समिट में नग्न होकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2026 15:26 IST

एआई समिट स्थल के एक हॉल में मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने बाहर नारे लगाते हुए भीड़ की आवाज सुनी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा कांग्रेस के कमीजधारी पुरुषों का एक समूह मिला।लोगों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

नई दिल्लीः भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यपार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने कुछ देर बाद इन लोगों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में अपनी कमीजें उतार दीं। एआई समिट स्थल के एक हॉल में मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने बाहर नारे लगाते हुए भीड़ की आवाज सुनी। जब वे यह देखने गए कि क्या हुआ, तो उन्हें युवा कांग्रेस के कमीजधारी पुरुषों का एक समूह मिला।

 

भीड़ नारे लगाते हुए और अपनी कमीजें लहराते हुए हॉल में घुस गई। वीडियो में प्रदर्शनकारियों को अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सहमति जताने के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाया गया है। विपक्षी कांग्रेस ने शुरू से ही आरोप लगाया है कि भारत को अमेरिका के साथ हस्ताक्षरित नए व्यापार ढांचे से उचित लाभ नहीं मिला है।

सूत्रों के अनुसार, कम से कम चार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। उनकी पहचान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, बिहार युवा कांग्रेस के राज्य सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय कुमार और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।

विनोद जाखड़ एनएसयूआई के अध्यक्ष नियुक्त

 कांग्रेस ने शुक्रवार को विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाखड़ को तत्काल प्रभाव से एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया। जाखड़ ने वरुण चौधरी का स्थान लिया है।

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसYouth Congressराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला