लाइव न्यूज़ :

VIDEO: गुस्साए तेलंगाना के किसानों ने सीएम रेवंत रेड्डी का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: August 17, 2024 21:25 IST

तेलंगाना में गुस्साए किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से थलामदुगु मंडल के एक गांव की सड़कों पर मुख्यमंत्री का पुतला रखकर अंतिम संस्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों ने कांग्रेस सरकार पर फसल ऋण माफी के वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कियाविरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला रखकर अंतिम संस्कार कियासीएम मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए, प्रदर्शनकारियों ने पुतले पर चप्पलों से प्रहार किया

हैदराबाद: तेलंगाना में कई किसानों ने शनिवार को कांग्रेस सरकार पर फसल ऋण माफी के वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के लिए प्रतीक के रूप में अंतिम संस्कार जुलूस भी निकाला। किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से थलामदुगु मंडल के एक गांव की सड़कों पर मुख्यमंत्री का पुतला रखकर अंतिम संस्कार किया।

"सीएम मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए, उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने पुतले पर चप्पलों से प्रहार किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की। किसानों के एक बड़े समूह ने दावा किया कि सरकार की निष्क्रियता के कारण वे वित्तीय कर्ज के बोझ तले दब गए हैं और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर एक रैली निकाली।

बढ़ते कर्ज की ओर इशारा करते हुए किसानों ने कहा कि इसे चुकाना एक बड़ा बोझ बन गया है। तेलंगाना सरकार ने कथित तौर पर 5,644.24 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ फसल ऋण माफी के तीसरे और अंतिम चरण को अंजाम दिया है। इस बीच, राज्य सरकार ने कथित तौर पर फसल ऋण माफी योजना के लिए कुल 17,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

वहीं तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों से फसल ऋण माफी योजना का डेटा एकत्र करना शुरू करेगी। केटीआर ने यह भी कहा कि बीआरएस सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाकर यह सुनिश्चित करेगी कि हर किसान को ऋण माफी मिले।

टॅग्स :तेलंगानाFarmersअनुमूला रेवंत रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबारकेसर की फसल पर साही की मार

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार