लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2019: वेंकैया नायडू ने मीडिया को TRP की रेस से बचने की दी सलाह, पेड व फेक न्यूज को लेकर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 20:31 IST

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 में लोकसभा से मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत मीडिया समूह की तारीफ करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा, लोकमत समाचार पत्र के संपादक खुद स्वतंत्रा सेनानी थे। वेंकैया नायडू ने कहा, आजकल सारे चैनले ब्रेक्रिंग-ब्रेक्रिंग कर रहे हैं, कोई काम की खबरों पर ध्यान नहीं देता है। 

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड 2019 में मीडिया को टीआरपी की रेस में शामिल ना होने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया का देश के विकास में अहम भागीदारी है। लेकिन उन्हे ये समझने की जरूरत है कि व्यूज और न्यूज में अंतर होता है। वेंकैया नायडू ने कहा कि मीडिया संस्थानों  न्यूज को प्राथमिकता दें और व्यूज को संपादकीय पेज के लिए बचा कर रखें। वेंकैया नायडू ने कहा कि देश के मीडिया संस्थानों को खबर की सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए। हम देश में आए दिन दखते हैं कि कैसी-कैसी खबरें आ रही हैं, जो नकारात्मक प्रभाव भी डालती हैं। 

वेंकैया नायडू ने कहा, सोशल मीडिया पर तो ज्यादातर बातें नकारात्मकता फैलाती है। आज कल लोग पेड न्यूज और फेक न्यूज से परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा, देश के लोगों को भी मीडिया को बताना चाहिए कि वह गलत कर रहे हैं। फेक न्यूज आज भारत की सच्चाई है और वह चुनाव के वक्त और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ये एक मिशन है। 

वेंकैया नायडू ने कहा, आजकल सारे चैनले ब्रेक्रिंग-ब्रेक्रिंग कर रहे हैं, कोई काम की खबरों पर ध्यान नहीं देता है। 

लोकमत मीडिया समूह की तारीफ करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा, लोकमत समाचार पत्र के संपादक खुद स्वतंत्रा सेनानी थे। लोकमत का नाम खुद लोकमान्य तिलक ने दिया था। मैं लोकमत के इस अवॉर्ड से काफी खुश हूं... इससे हमें सांसदों के रिपोर्ट के बार में पता चलता है। 

जानें किसे-किसे मिले इस बार अवॉर्ड

लोकसभा

1-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- मुलायम सिंह यादव

2-सर्वश्रेष्ठ सांसद-  सौगत राय

3-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- सुप्रिया सुले

4- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - भारती प्रवीण पवार

राज्यसभा

1-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-  मनमोहन सिंह

2-सर्वश्रेष्ठ सांसद-तिरुचि शिवा

3-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- विप्लव ठाकुर

4- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - कहकशां परवीन

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 में 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका' पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने विचार रखे। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूलोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रेणुका चौधरी करेंगी मानहानि का केस, बोलीं- "संसद में मुझे शूर्पणखा कहा था"

भारतलोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स का कल दिल्ली में होगा वितरण, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के हाथों किया जाएगा सम्मान

भारतलोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, 14 मार्च को होगा आयोजित

भारतParliament: विदाई संभव नहीं, लोग किसी न किसी बात के लिए बुलाते रहेंगे, उपराष्ट्रपति नायडू की विदाई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

भारतराज्यसभाः विदाई भाषण में बोले एम वेंकैया नायडू- 'हम दुश्मन नहीं हैं, हम प्रतिद्वंद्वी हैं'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए