लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स का कल दिल्ली में होगा वितरण, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के हाथों किया जाएगा सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2023 05:31 PM2023-03-13T17:31:13+5:302023-03-13T17:31:13+5:30

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। उन्हीं के हाथों पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। यह भव्य समारोह अपरान्ह साढ़े चार बजे दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में संपन्न होगा।

Lokmat Parliamentary Awards delhi 14 march 2023 edition 4th | लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स का कल दिल्ली में होगा वितरण, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के हाथों किया जाएगा सम्मान

लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स का कल दिल्ली में होगा वितरण, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के हाथों किया जाएगा सम्मान

Highlightsसमारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगेपूर्व राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कारों का वितरण किया जाएगासमारोह अपरान्ह 4 बजे दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में होगा

नई दिल्ली : लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह 14 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। उन्हीं के हाथों पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। यह भव्य समारोह अपरान्ह साढ़े चार बजे दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्री नारायण राणे, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी आदि नेता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

अवॉर्ड विजेता

मल्लिकार्जुन खड़गे, भर्तृहरी महताब, असदुद्दीन ओवैसी, डेरेक ओ’ब्रायन, वंदना चव्हाण, तेजस्वी सूर्या, मनोजकुमार झा, लॉकेट चॅटर्जी।
 
लोकमत नेशनल कॉनक्लेव

पुरस्कार वितरण समारोह से पहले ‘लोकमत नेशनल कॉनक्लेव’ का आयोजन किया गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता ‘भारतीय लोकतंत्र : परिपक्वता के कितने करीब’ (इंडियन डेमोक्रेसी : हाऊ क्लोज टू मैच्युरिटी) विषय पर अपने विचार रखेंगे।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजु, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और शिवसेना ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी हिस्सा लेंगी।

सर्वाधिक विश्वसनीयता के प्रतिष्ठित लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स संसद के उत्कृष्ट सदस्यों को उनके योगदान के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों (लोकसभा से 4 और राज्यसभा से 4) में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। जूरी बोर्ड ने विजेताओं का चयन करने के लिए वर्ष 2020 और 2021 के दौरान सभी सांसदों के संसदीय योगदान का अध्ययन किया।

Web Title: Lokmat Parliamentary Awards delhi 14 march 2023 edition 4th

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे