लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- जिला अस्पताल जाइए, आंसू न आएं तो आप इंसान नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2018 10:20 IST

वरुण ने कहा कि देश के किसी भी जिला अस्पताल में चले जाइए, अगर आंखों से आंसू न आए तो आप इंसान नहीं हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी बीजेपी पर निशाना साधते रहते हैं। वरुण ने हाल में  सुल्तानपुर में बहुत सी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने  इमर्जेंसी विंग का भी शुभारंभ किया और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वरुण ने यहां कहा है कि देश के किसी भी जिला अस्पताल में चले जाइए, अगर आंखों से आंसू न आए तो आप इंसान नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ‘हम लोग आईएएस, आईपीएस, आईएफएस बना चुके हैं, क्या हमारे देश में कभी इंडियन मेडिकल सर्विस भी बनेगी। क्या एक इंडियन एजुकेशन सर्विस भी बनेगी। हमारे देश में दो लाख डॉक्टर बेरोजगार हैं इस समय। 50 फीसदी लोग ऐसे हैं जो अपना बेसिक मेडिकल एजुकेशन लेने के बाद एमडी तक नहीं पहुंच पाते।’

स्वास्थ्य व्यवस्था के बजट पर भी उन्होंने सवाल उठाए।  वहीं, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौतों पर भी उन्होंने दुख जताया है। उन्होंने कहा सुल्तानपुर ने इस देश को बहुत कुछ दिया है, प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि सुल्तानपुर के जिला अस्पताल या देश के किसी भी जिला अस्पताल में चले जाइए, तो आपकी आंख में अगर आंसू ना आ जाएं तो आप इंसान नहीं हैं। ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट जो देश का सबसे बड़ा अस्पताल है, उनका मानना है कि पचास फीसदी लोग पैसे के अभाव में, दवाओं के अभाव में छूटने के बाद एक साल के अंदर खत्म हो जाते हैं।’

टॅग्स :वरुण गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी के पति संजय गांधी के नाम से खुश नहीं सम्राट चौधरी?, संजय गांधी जैविक उद्यान और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदला

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतमां मेनका गांधी के लिए वरुण गांधी ने किया प्रचार, टिकट कटने के बाद पहली बार किया प्रचार, कही ये बात

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैं वरुण को खुश देखना चाहती हूं, जो हो गया सो हो गया", मेनका गांधी ने पार्टी द्वारा बेटे का टिकट काटे जाने पर कहा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह