लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः पिथौरागढ़ में भूस्खलन के चलते लिपुलेख-तवाघाट मार्ग हुआ बंद, आदि कैलाश के 300 यात्री फंसे

By अनिल शर्मा | Updated: June 1, 2023 15:19 IST

एजेंसी एएनआई के मुताबिक, करीब 300 लोग धारचूला और गुंजी में फंसे हुए हैं और दो दिनों के बाद ही सड़क को यातायात के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देपिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन के चलते लिपुलेख-तवाघाट मार्ग बंद हो गया है।मार्ग पर पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया जिससे 100 मीटर सड़क बह गई।करीब 300 यात्री फंसे हुए हैं।

 पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन के चलते लिपुलेख-तवाघाट मार्ग बंद होने के कारण कम से कम 300 यात्री फंस गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लखनपुर के पास धारचूला से 45 किमी ऊपर लिपुलेख-तवाघाट सड़क पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया जिसके बाद करीब 100 मीटर सड़क बह गई। इसके चलते धारचूला और गुंजी में सैकड़ों यात्री फंसे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने जिला प्रशासन के हवाले से बताया कि पिथौरागढ़ के बाहरी इलाके में, लिपुलेख-तवाघाट मोटर रोड, धारचूला से 45 किमी ऊपर, लखनपुर के पास, भूस्खलन की वजह 100 मीटर बह गया है। एजेंसी के मुताबिक, करीब 300 लोग धारचूला और गुंजी में फंसे हुए हैं और दो दिनों के बाद ही सड़क को यातायात के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रहने को कहा है।

जिला प्रशासन और मौसम विभाग ने यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से  मौसम का पूर्वानुमान लेने के बाद यात्रा करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा कि यात्रा के दौरान अपने साथ रेन कवर, छाता और ऊनी/गर्म कपड़े जरूर रखें।

टॅग्स :उत्तराखण्डPithoragarh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज