लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम यात्रा सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोकी गई, भारी बारिश की संभावना से प्रशासन अलर्ट पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 12, 2023 10:51 IST

उत्तराखंड सरकार ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा को सोनप्रयाग और गौरकुंड में रोक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ धाम यात्रा भारी वर्षा की चेतावनी के बाद सोनप्रयाग और गौरकुंड में रोकी गई उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण अब तक 4 राज्य मार्ग और 10 संपर्क मार्ग बंद हो गये हैंउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे आपदा प्रबंधन के लोग अलर्ट पर हैं

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा को सोनप्रयाग और गौरकुंड में रोक दिया है। इस संबंध में अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लगातार भारी बारिश के कारण प्रशासन चौकन्ना है और खतरा टलने तक एहतियातन केदारनाथ यात्रा को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया गया है। इस बीच जानकारी आ रही है कि सूबे में लगातार मौसम खराब हो रही है और जिला प्रशासन हर तरह से चाक-चौबंद तैयारी में लगा हुआ है।

खबरों के अनुसार बारिश के कारण अब तक 4 राज्य मार्ग और 10 संपर्क मार्ग मलबा गिरने के कारण बंद हो गये हैं। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। बीते सोमवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 12 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 12 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि दोनों प्रदेशों में 12 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते मंगलवार को कहा था कि आईएमडी द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राज्य प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने कहा, ''उत्तराखंड में हर साल मानसून के समय प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन होता है और नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है। इस साल भी हम बारिश के कारण पूरी तरह से प्रभावित हैं। सभी जिलों के प्राशासनिक अधिकारी और हमारे आपदा प्रबंधन के लोग अलर्ट पर हैं और इस संबंध में अपना काम कर रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "सभी को किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हमारे अन्य संगठन भी इस पर काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ, सेना और हमारा पीडब्ल्यूडी विभाग किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं और हम किसी भी स्थिति में लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं और लगातार उनके संपर्क में हैं।"

टॅग्स :उत्तराखण्डकेदारनाथभारतीय मौसम विज्ञान विभागपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल