लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में भव्य लक्ष्मण मंदिर बनाएगी योगी सरकार, बलरामपुर में जल्द बनेगा पहला आदिवासी संग्रहालय

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2022 21:25 IST

श्री लक्ष्मण पीठ सेवा न्यास के अध्यक्ष पंडित धीरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मंदिर के लिए एक एकड़ भूमि निर्धारित की गई है। लक्ष्मण मंदिर की ऊंचाई 81 फीट होगी। उन्होंने आगे बताया कि पांच साल में लक्ष्मण मंदिर का निर्माण होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपहला आदिवासी संग्रहालय थारू जाति संग्रहालय बलरामपुर के इमिलिया कोडर गांव में स्थित है।संग्रहालय 5.5 एकड़ की भूमि पर बनाया गया है।

लखनऊ:अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भव्य लक्ष्मण मंदिर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार बलरामपुर जिले में पहले जनजातीय संग्रहालय 'थारू जनजाति संग्रहालय' के द्वार को आम जनता के लिए जल्द ही खोलने के लिए तैयार है। प्रदेश सरकार ने लखनऊ में एक भव्य लक्ष्मण मंदिर बनाने का फैसला किया है। 

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, श्री लक्ष्मण पीठ सेवा न्यास के अध्यक्ष पंडित धीरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मंदिर के लिए एक एकड़ भूमि निर्धारित की गई है। लक्ष्मण मंदिर की ऊंचाई 81 फीट होगी। उन्होंने आगे बताया कि पांच साल में लक्ष्मण मंदिर का निर्माण होगा। वशिष्ठ ने कहा, "मंदिर निर्माण में लगभग पांच साल लगेंगे और इसे मीनाक्षी तिवारी और सुनील श्रीवास्तव द्वारा वास्तु मानदंडों के अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। यह शैली और डिजाइन में भव्य और शानदार होगा।"

पहला आदिवासी संग्रहालय थारू जाति संग्रहालय बलरामपुर के इमिलिया कोडर गांव में स्थित है। संग्रहालय 5.5 एकड़ की भूमि पर बनाया गया है। यह लगभग पूरा होने के करीब है। वहीं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ, सोनभद्र और लखीमपुर खीरी में भी इसी तरह के आदिवासी संग्रहालय बनाने की योजना बनाई है। यूपी सरकार ने हर जिले में चयनित सरकारी लड़के/लड़कियों के स्कूलों में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में प्रतिमाओं और गौरव पट्टिकाओं को स्थापित करने की भी योजना बनाई है।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशअयोध्याBalrampurTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार