लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल पटेल ने राज्यपाल सचिवालय और स्टाफ के लिए अब अलग से भर्तियां करने का फैसला किया!, जानें वजह

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 19, 2023 18:03 IST

उत्तर प्रदेशः राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के फैसले के तहत राज्यपाल सचिवालय में कर्मचारियों और राजभवन स्टाफ की तैनाती के लिए उत्तर प्रदेश राज्यपाल सचिवालय एवं घरेलू सेवा नियमावली बनाई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देनियमावली को जल्दी ही कैबिनेट समक्ष रखा जाएगा. विभिन्न पदों पर डेढ़ सौ से अधिक लोगों की भर्ती की जाएगी.राज्यपाल सचिवालय और राजभवन में कर्मियों को रखने के लिए अभी तक कोई नियमावली नहीं बनी है.

लखनऊः यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राज्यपाल सचिवालय और राजभवन स्टाफ के लिए अब अलग से भर्तियां करने का फैसला किया है. अभी प्रदेश सरकार से  प्रतिनियुक्ति के जरिये राज्यपाल सचिवालय में कर्मचारियों और राजभवन स्टाफ की तैनाती की कर रही थी.

अब राज्यपाल के फैसले के तहत राज्यपाल सचिवालय में कर्मचारियों और राजभवन स्टाफ की तैनाती के लिए उत्तर प्रदेश राज्यपाल सचिवालय एवं घरेलू सेवा नियमावली बनाई जा रही है. इस नियमावली को जल्दी ही कैबिनेट समक्ष रखा जाएगा. कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्यपाल सचिवालय तथा राजभवन स्टाफ के विभिन्न पदों पर डेढ़ सौ से अधिक लोगों की भर्ती की जाएगी.

राज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भले ही प्रदेश के तमाम विभागों में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लोगों को नौकरी मिलती है, लेकिन राज्यपाल सचिवालय और राजभवन में कर्मियों को रखने के लिए अभी तक कोई नियमावली नहीं बनी है.

इस कारण राज्यपाल सचिवालय में  समीक्षा अधिकारी से लेकर तमाम अन्य पदों पर प्रदेश सरकार से प्रतिनियुक्ति पर मिले कर्मियों को रखकर कार्य किया जा रहा है. जबकि प्रदेश में सभी विभागों में कर्मचारियों को रखने के लिए अपनी नियमावली है. प्रदेश की विधानसभा और विधानसभा सचिवालय की अपनी भी कर्मचारियों को रखने के लिए अलग से अपनी नियमावली है.

प्रदेश की विधानसभा में कर्मचारियों की सीधी भर्तियां करने की व्यवस्था है. विधान सभा सचिवालय लोक सेवा आयोग के माध्यम से कर्मियों को रखता है, लेकिन राज्यपाल सचिवालय में अपने लिए कर्मचारियों को रखने की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं है.

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जब यह पता चला तो उन्होंने राज्यपाल सचिवालय और राजभवन कर्मियों की भर्तियों के लिए अपनी सेवा नियमावली का प्रारूप तैयार कराने को कहा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की इस पहल के बाद अब राज्यपाल सचिवालय एवं राजभवन के कर्मियों के लिए सेवा नियमावली बनने का कार्य किया जा रहा है.

इसके तहत ही अब राज्यपाल सचिवालय के लिए समूह "क" व  "ख" के पदों पर भर्ती के पदनाम तय कर दिए गए हैं. समूह "क" में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी लेखा, सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा, निजी सचिव, प्रोग्रामर श्रेणी एक, सूचीकार, स्टोर कीपर, कंप्यूटर सहायक, स्वागतकर्ता, चालक ग्रेड-चार और अनुसेवक रखे जाएंगे.

समूह "ख" में गृह व्यवस्थापक, शेफ, कुक, सहायक, टेलर, मोटर क्लीनर आदि रखे जाएंगे. उक्त  नियमावली बनाने को लेकर यह तर्क दिया जा रहा है कि राज्यपाल सचिवालय एवं घरेलू सेवा नियमावली बनने के बाद राजभवन में काम करने के इच्छुक युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. राज्यपाल सचिवालय के अफसरों का कहना है कि नियमावली बनने के बाद पदों का सृजन किया जाएगा और यह निर्धारित किया जाएगा कि कितने पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा और कितनी सीधी भर्तियां होंगी.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआनंदीबेन पटेललखनऊBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला