लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पतंजलि फूड पार्क नोएडा में ही खुलेगा, सीएम योगी ने मनाया बाबा रामदेव को

By भारती द्विवेदी | Updated: June 6, 2018 12:52 IST

Patanjali Food Park in Noida: सारा विवाद फूड पार्क के नाम को लेकर चल रहा था। इस पार्क को पतंजलि हर्बल के नाम से मंजूरी मिली थी लेकिन बाद में पतंजलि इसे पतंजलि फूड पार्क के तहत बनाना चाहता है। जिसकी वजह से विवाद हुआ।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून: योग गुरू बाबा रामदेव का पतंजलि फूड पार्क उत्तर प्रदेश में ही खुलेगा। यूपी के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने इस मुद्दे पर कहा है- 'मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव से बात की है। जमीन का आवंटन पहले पतंजलि आयुर्वेद से हुआ था लेकिन बाद में वो लोग इसे पतंजलि फूड के तहत चाहते थे। इसके लिए अलग एमओयू साइन करने की जरूरत नहीं है। कैबिनेट की अगली बैठक में इस समस्या को सुलझा लिया जाएगा।'   

यूपी सरकार का फैसला, पतंजलि फूड पार्क की  जमीन रद्द नहीं, योगी ने की बालकृष्ण से बात

गौरतलब है कि मंगलवार (5 जून) को पतंजलि के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने ने ट्वीट करके उत्तर-प्रदेश सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था- 'आज ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सरकार से स्वीकृत मेगा फूड पार्क को निरस्त करने की सूचना मिली श्रीराम व कृष्ण की पवित्र भूमि के किसानों के जीवन में समृद्धि लाने का संकल्प प्रांतीय सरकार की उदासीनता के चलते अधूरा ही रह गया पतंजलि ने प्रोजेक्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। यह था पतंजलि फ़ूडपार्क नोएडा के प्रस्तावित विशाल संस्थान का स्वरूप, जिससे मिलता हज़ारों लोगों को रोज़गार तथा जिससे प्राप्त होता लाखों किसानों को समृद्धशाली जीवन।'

सीएम योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मथुरा के इन छह इलाकों में पूर्ण रूप से शराबबंदी

खबरों की माने तो, इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य बालकृष्ण से फोन पर बात करके उन्हें मनाया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :बाबा रामदेवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह