लाइव न्यूज़ :

दरवेश सिंह यादव हत्याकांड: गोली मारने वाला वकील मनीष शर्मा आगरा कॉलेज में था सीनियर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 13, 2019 10:35 AM

दरवेश पहले यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन प्रवीण कुमार के साथ काम करती थीं। हमेशा दूसरों के सहयोग के तत्पर दरवेश युवा वकीलों में सबसे लोकप्रिय थीं। वहीं मनीष शर्मा आगरा जिला कोर्ट में दीवानी मामलों के वकील थे। शर्मा के छह और तीन साल के दो छोटे-छोटे बच्चे है।

Open in App
ठळक मुद्देदरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली थीं। दरवेश 2016 में वे बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आगरा के दीवानी अदालत परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्‍यक्ष दरवेश सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरवेश को एक वकील द्वारा गोली गारी गई और बाद में उसने खुद भी जान देने की कोशिश की। 

साथी वकील से हुआ विवाद

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उप्र बार काउंसिल की अध्‍यक्ष दरवेश सिंह यादव और अधिवक्‍ता मनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आगरा के ए डी जी अजय आनंद ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। गोली चलने से अदालत परिसर में अफरा तफरी फैल गई। इसके बाद मनीष शर्मा ने खुद को भी एक गोली मार ली।

दरवेश तीन दिन पहले बनी थीं अध्यक्ष

तीन दिन पहले ही दरवेश उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वे पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। यूपी बार काउंसिल का चुनाव रविवार को प्रयागराज में हुआ था। दरवेश सिंह और हरिशंकर सिंह को बराबर 12-12 वोट मिले। दरवेश सिंह के नाम एक रिकॉर्ड यह भी है कि बार काउंसिल के 24 सदस्यों में वे अकेली महिला हैं। चुनाव मैदान में कुल 298 प्रत्याशी थे। 

आगरा से किया एलएलएम

दरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली थीं। 2016 में वे बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की। 

कॉलेज में सीनियर था गोली मारने वाला वकील

गोली मारने वाले वकील मनीष शर्मा  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) में दरवेश का सीनियर था। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार वकील धमेंद्र वर्मा ने बताया, दरवेश मूल रूप से एटा की रहने वाली थी, एक दशक पहले उनका ट्रांसफर आगरा में हुआ जहां उनकी मुलाकात मनीष शर्मा से हुई।

वर्मा बताते हैं, माता-पिता के निधन के बाद दरवेश ने अपने छोटे भाई-बहन की जिम्मेदारी संभाली। उनकी बहन कंचन को यूपी पुलिस में मां की जगह नौकरी मिली। दरवेश की मां यूपी पुलिस में सब-इंस्पेटर थीं। 

दरवेश पहले यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन प्रवीण कुमार के साथ काम करती थीं। हमेशा दूसरों के सहयोग के तत्पर दरवेश युवा वकीलों में सबसे लोकप्रिय थीं। वहीं मनीष शर्मा आगरा जिला कोर्ट में दीवानी मामलों के वकील थे। शर्मा के छह और तीन साल के दो छोटे-छोटे बच्चे है। 

टॅग्स :दरवेश यादवउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAgra Crime News: अस्पताल में इंटर्नशिप करती थी 22 वर्षीय सेजल, शाम 7 बजे कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाई, कोई सुसाइड नोट नहीं, आखिर क्या है इसके पीछे राज

क्राइम अलर्टप्रेमिका की हत्या के बाद भाग रहा था हत्यारा प्रेमी, फिर ऐसे फंसा पुलिस के जाल में...जानिए पूरा मामला

क्राइम अलर्टBijnor Sister Murder: बाप रे बाप!, गांव में हड़कंप, 13 साल की बहन ने सात-पांच साल की अपनी दो बहनों को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने सामने खोले राज

क्राइम अलर्टब्लॉग: अपराधी लंबे समय तक नहीं बचता

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हमला, बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी पर लगाया हमले का आरोप

भारतSwati Maliwal case: केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने AAP सांसद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, 'दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई' का आरोप लगाया

भारतएसी यूनिट में संदिग्ध आग लगने के कारण 175 यात्रियों वाले एयर इंडिया के विमान ने की आपातकालीन लैंडिंग

भारतSwati Maliwal row: स्वाति मालीवाल ने 'भाजपा की साजिश का चेहरा' आरोप पर किया पलटवार, कहा- 'एक गुंडे को बचाने के लिए...'

भारत'बीजेपी ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम केजरीवाल के आवास पर भेजा': आम आदमी पार्टी