लाइव न्यूज़ :

UP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 3, 2025 21:36 IST

दारुल उलूम के इस फरमान की जानकारी देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक  ने दी है. उनके मुताबिक यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि बच्चे किताबों से पढ़ें और अपने वक्त का सही इस्तेमाल करें.

Open in App

लखनऊ: इस्लामी शिक्षा के लिए विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम देवबंद फिर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित दारुल उलूम देवबंद अभी तक अपने फतवों को लेकर चर्चा में रहता रहा है, लेकिन अब इस इस्लामी शिक्षा संस्थान में पढ़ रहे छात्रों को स्मार्टफोन से दूरी बनाने को कहा गया है. छात्रों के लिए जारी की गई गाइडलाइन में संस्थान ने स्मार्टफोन के उपयोग पर पाबंदी लगाई है. 

जिसके चलते अगर इस शिक्षा संस्थान में पढ़ रहा कोई छात्र स्मार्टफोन का उपयोग करना पाया जाएगा तो उसका फोन जब्त कर लिया जाएगा. दारुल उलूम के इस फरमान की जानकारी देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक  ने दी है. उनके मुताबिक यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि बच्चे किताबों से पढ़ें और अपने वक्त का सही इस्तेमाल करें.

इसलिए लिए गया फैसला :

मौलाना कारी इसहाक के अनुसार, दारुल उलूम चाहता है कि संस्थान में पढ़ रहा हर छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और बाहरी डिस्ट्रक्शन से बचें. स्मार्टफोन के बजाय हर छात्र किताबों और अन्य शैक्षिक साधनों पर के जरिए पढ़ाई करे. किताबों और अन्य शैक्षिक साधनों पर के जरिए पढ़ाई करने पर ही दारुल उलूम शिक्षक ज़ोर देते रहे हैं. 

दारुल उलूम प्रशासन ने भी हमेशा किताबों के जरिए पढ़ाई पर ज़ोर दिया है और इस संबंध में तमाम नियम भी बनाए हैं. जिसके चलते छात्रों को अनुशासित माहौल में पढ़ाई करने पर जोर देते हुए आधुनिक टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग और उससे होने वाले संभावित नुकसान को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन से दूर रहने की सलाह दी जाती रही है. 

संस्थान की इस सलाह की छात्रों द्वारा की जा रही अनदेखी के चलते ही अब संस्थान ने स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाते हुए गाइडलाइन जारी की है. इस गाइडलाइन के तहत अब दारुल उलूम में दाखिला लेने वाले छात्रों को संस्थान में स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करना होगा. इस नियम का हर हाल में पालन करना होगा. 

यदि कोई ऐसा नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उसका फोन जब्त कर लिया जाएगा. यहां डिजिटल गैजेट्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी को लेकर पहले ही सख्त नियम लागू हैं. 

टॅग्स :Darul Uloomउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला