लाइव न्यूज़ :

यूपी: रामपुर के कांग्रेस नेता भाजपा प्रत्याशी का करेंगे समर्थन, पार्टी के लोकसभा उपचुनाव न लड़ने से नाराज

By विशाल कुमार | Updated: June 9, 2022 11:48 IST

दो दिन पहले ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए यूपी की दोनों उपचुनाव वाली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह 2024 के लिए पार्टी के पुनर्निर्माण पर काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देखान ने कहा कि पार्टी एकांतवास में चली गई है और उसे इससे बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सपा नेता आजम खान और उनके प्रत्याशी का विरोध करूंगा।विधानसभा चुनाव में काजिम अली खान रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खान से हार गए थे।

लखनऊ: पार्टी के रामपुर लोकसभा उपचुनाव लड़ने से इनकार करने से नाराज रामपुर के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक काजिम अली खान ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की बात कही है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने कहा कि राजनीतिक और आर्थिक हित साधने वाले लोगों ने कांग्रेस नेतृत्व को भ्रमित किया और जमीनी स्थिति की गलत जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि मैं केवल यह कह रहा हूं कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पार्टी है और समाजवादी पार्टी के केवल तीन सांसद हैं। कांग्रेस को उपचुनाव लड़ना चाहिए।

खान ने कहा कि पार्टी एकांतवास में चली गई है और उसे इससे बाहर निकलना चाहिए। आप (कांग्रेस) पंजाब में उम्मीदवार उतार रहे हैं लेकिन आप उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं। यह बेतुका है।

उन्होंने कहा कि वह अपना नामांकन पत्र तैयार कर चुके थे। लेकिन अचानक दिल्ली से संदेश आता है कि हम रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सपा नेता आजम खान और उनके प्रत्याशी का विरोध करूंगा जो कि किसी के लिए चौंकाने वाला नहीं है।

बता दें कि, दो दिन पहले ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए यूपी की दोनों उपचुनाव वाली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह 2024 के लिए पार्टी के पुनर्निर्माण पर काम कर रही है।

बसपा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इससे आजम खान के करीबी असीम रजा और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के बीच सीधा मुकाबला हो गया है। सपा के एक पूर्व एमएलसी और ओबीसी नेता  घनश्याम लोधी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

बता दें कि, हालिया यूपी विधानसभा चुनाव में काजिम अली खान रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खान से हार गए थे जबकि भाजपा की सहयोगी अपना दल द्वारा स्वार विधानसभा से उम्मीदवार बनाए गए उनके बेटे हैदर अली खान, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से चुनाव हार गए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरामपुरलोकसभा संसद बिलउपचुनावकांग्रेसआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला