लाइव न्यूज़ :

यूपीः उत्पीड़न के बाद दलित महिला ने छोड़ा कॉलेज

By भाषा | Updated: September 24, 2018 10:53 IST

एसपी ने बताया कि पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति के लगातार उत्पीड़न के कारण महिला ने कॉलेज छोड़ा।

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 सितंबर:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे उत्पीड़न के कारण 22 वर्षीय एक दलित महिला ने कॉलेज छोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को महिला के परिवार से एक शिकायत मिलने के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हो गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार की रोकथाम) कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति के लगातार उत्पीड़न के कारण महिला ने कॉलेज छोड़ा।

कुमार ने बताया कि उसने डर के कारण कॉलेज छोड़ा। महिला ने आरोपी व्यक्ति की हरकतों का विरोध किया था लेकिन उसने उसका उत्पीड़न बंद नहीं किया और उसे एवं उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है