लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से गणेश विसर्जन को हरिद्वार जा रही बस मुजफ्फरनगर में पलटी, 50 घायल

By भाषा | Updated: September 23, 2018 13:45 IST

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए 60 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली के गोविंदपुरी से हरिद्वार जा रही थी। 

Open in App

मुजफ्फरनगर, 23 सितंबर: दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग में हरेडी बायपास पर रविवार की सुबह एक बस पलट गयी जिसके कारण 50 लोग घायल हो गये। 

नगर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा यहां से 25 किलोमीटर की दूरी पर हुआ जब गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए 60 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली के गोविंदपुरी से हरिद्वार जा रही थी। 

सिंह ने बताया कि सड़क पर गड्ढा होने के कारण वाहन पलट गया। पुलिस घटना की सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि 50 घायलों में से 19 को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

हिमाचल प्रदेश में बस के पेड़ से टकराने से एक की मौत, 31 घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बारातियों को लेकर जा रही एक बस के शनिवार शाम में एक पेड़ से टकरा जाने के कारण 40 वर्षीय कंडक्टर की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गये।

जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय बस रैत से दारकाटा की ओर जा रही थी। बस के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वह एक पेड़ से जा टकराई। इसके बाद एक कार ने भी पीछे से बस में टक्कर मारी। 

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टतया यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला प्रतीत होता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान हरनाम सिंह के रूप में की गयी है और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :गणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

ज़रा हटकेVIRAL: गणेश जी को पानी में मत डालो, डूब जाएंगे, इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल

भारतगणेश प्रतिमा विसर्जनः 4 डूबे और 13 अन्य लापता, महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के समापन को लेकर उमड़े लोग

भारतVIDEO: हैदराबाद में 69 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते भक्त, देखें वीडियो

ज़रा हटकेविदेशी धरती पर गणपति विसर्जन में दिखा ऐसा नजारा, सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब