लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अब रोहिंग्याओं को भारत से बाहर निकालेंगे, पहचान के लिए बनाई जाएंगी लिस्ट

By एएनआई | Updated: January 4, 2020 15:50 IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी का अगला कदम भारत से रोहिंग्याओं को बाहर निकालने का होगा। इन सभी को भारत से निकलना पड़ेगा। सरकार इन सभी लोगों को भारत से बाहर निकालने के रास्ते निकाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार का अगला कदम भारत से रोहिंग्याओं को बाहर निकालने का होगा।सीएए पूरे भारत के साथ जम्मू और कश्मीर में लागू होगा।जम्मू  में रोहिंग्याओं की बहुत बड़ी संख्या है और इसके लिए एक सूची तैयार की जाएगी।

भारत के कई हिस्सों में नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का अगला कदम भारत से रोहिंग्याओं को बाहर निकालने का होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जितेंद्र सिंह ने कहा  'नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पूरे भारत के साथ जम्मू और कश्मीर में लागू होगा। इस कानून को लागू करने के बाद हमारा अगला कदम रोहिंग्याओं को बाहर निकालने का होगा।'

उन्होंने बताया 'जम्मू  में रोहिंग्याओं की बहुत बड़ी संख्या है और इसके लिए एक सूची तैयार की जाएगी। जिसमें इनके उँगलियों  के निशान और आँखों की पुतलियों की जानकारी भी इकट्ठी की जाएगी। इन सभी को भारत से निकलना पड़ेगा। इस काम को पूरा करने के लिए इन जानकारियों का इस्तेमाल किया जाएगा। सीएए रोहिंग्याओं को यहां रहने का अधिकार नहीं देता है। केंद्र सरकार इन सभी लोगों को भारत से बाहर निकालने के रास्ते निकाल रही है।'

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि सीएए 2019  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में उसी दिन लागू हो गया था। जिस दिन वह संसद से पारित किया गया था।

सिंह ने कहा 'रोहिंग्या पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में छह धर्म के अल्पसंख्यक लोगों में शामिल नहीं हैं। वो सभी म्यांमार के रहने वाले हैं। इसलिए उन सभी को वापस जाना पड़ेगा क्योंकि ये लोग सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए योग्य नहीं हैं।'

नागरिकता संशोध कानून (सीएए) पड़ोसी देशों से धार्मिक उत्पीड़न के चलते भारत आए हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध और इसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करता था। जो लोग जब 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आ चुके थे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जितेन्द्र सिंहनागरिकता संशोधन कानूनरोहिंग्या मुसलमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतनौकरशाही में फेरबदलः यहां से वहां नीरज मित्तल, श्रीवत्स कृष्ण, अमित अग्रवाल, मनोज जोशी, अतीश चंद्रा और अंजू राठी राणा, देखिए पूरी सूची

भारतसंयुक्त सचिव स्तर पर 35 अधिकारी यहां से वहां, उप निर्वाचन आयुक्त बने पवन कुमार शर्मा और उपराष्ट्रपति सचिवालय भेजी गईं वी ललितलक्ष्मी, देखिए लिस्ट

कारोबारएकीकृत पेंशन योजनाः मोदी सरकार ने दिया ऑफर?, कैसे एनपीएस में वापस आ सकते हैं कर्मचारी, जानें गुणा गणित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज