लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज तड़के निधन, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 12, 2018 8:00 AM

Union Minister MP Ananth kumar Passed away in Bengaluru:अनंत कुमार के निधन पर मोदी-शाह समेत बीजेपी के अन्य नेताओं और विपक्ष के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। 

Open in App

संसदीय कार्यमंत्री और बीजेपी सांसद अनंत कुमार का सोमवार सुबह निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे और बेंगलुरु में उनका इलाज चल रहा था। वो 59 वर्ष के थे। अनंत कुमार के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और बेटी ऐश्वर्या और विजेता हैं। उन्हें संसदीय कार्यों की समझ और वाक्पटुता के लिए जाना जाता था। अनंत कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए सुबह 9 बजे के बाद बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर रखा जाएगा। इससे पहले उनके शव को बेंगलुरू स्थित उनके आवास पर रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनंत कुमार एक असाधारण नेता थे और वह कम उम्र में ही समाज की सेवा के लिए सार्वजनिक जीवन में आ गए थे। वह हमेशा अच्छे कार्यों के लिए याद किये जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अनंत कुमार जी एक सक्षम प्रशासक थे, जिन्होंने कई मंत्री पदभार संभाला। वह भाजपा संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। खासकर कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जी-जान से काम किया। वह अपने क्षेत्र में हमेशा सर्वसुलभ भी रहते थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अनंत कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि आज उन्होंने अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया। उनके साथ की कई यादें जुड़ी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वो अनंत कुमार की मृत्यु से बेहद दुखी हैं। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने बेंगलुरु जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर कर्नाटक में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है इसके अलावा आज सभी कार्योलयों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

टॅग्स :अनंत कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा से निष्कासित होने के बाद बोले केएस ईश्वरप्पा- "लडूंगा, जीतूंगा और पार्टी में वापस जाऊंगा"

भारतBJP Manifesto 2024: 70 साल के ऊपर सभी बुजुर्गों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा, पीएम मोदी ने बताई बीजेपी का 'संकल्प पत्र' की मुख्य बातें

भारतब्लॉग: अकेले चले थे, मगर क्या बन पाया कारवां?

भारतLok Sabha Election 2024: भाजपा कर्नाटक में काट सकती है अनंत हेगड़े का टिकट, 'संविधान बदलने' की टिप्पणी पड़ सकती है भारी- सूत्र

भारतLok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रखा 50 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य, जानें सत्ता में बरकरार रहने के लिए क्या है पार्टी का प्लान

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगे श्याम रंगीला, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भारतBihar Weather Today: बिहार में पारा 44 डिग्री,  लू कहर से त्राहिमाम, 3 मई तक राहत की उम्मीद नहीं, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जरूरी हो तो घर से बाहर निकले

भारतदिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम की धमकी वाला ई-मेल रूस से भेजा गया था, शुरुआती जांच में आया सामने

भारतBihar LS polls 2024: तीसरे चरण पर सभी की नजर, दो फेज में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद अहम, बढ़चढ़कर कर रही हैं मतदान, जानिए आंकड़े

भारतLok Sabha Elections 2024: "गांधी जी ने कहा था कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, हमें उस सपने को पूरा करना चाहिए", राजनाथ सिंह का विरोधी दल पर हमला