लाइव न्यूज़ :

राजीव गौबा को सौंपी गयी कैबिनेट सचिव की जिम्मेदारी, पी के सिन्हा की जगह होंगे नियुक्त

By भाषा | Updated: August 21, 2019 23:14 IST

एक सरकारी आदेश के अनुसार, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव के तौर पर राजीव गौबा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त 2019 से दो साल या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक होगा।’’

Open in App

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को बुधवार को अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी गौबा शुरू में कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर काम संभालेंगे और बाद में मौजूदा कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा की जगह देश के शीर्ष नौकरशाह की जिम्मेदारी लेंगे।

एक सरकारी आदेश के अनुसार, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव के तौर पर राजीव गौबा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त 2019 से दो साल या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक होगा।’’

आदेश के मुताबिक, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजीव गौबा की कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। वह कार्यभार संभालने से लेकर कैबिनेट सचिव का पद संभालने तक इस पद पर रहेंगे।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार