लाइव न्यूज़ :

CAA को लेकर आई बड़ी खबर, अमित शाह ने बताया कब लागू करेंगे कानून

By रुस्तम राणा | Updated: August 2, 2022 18:23 IST

दरअसल, अमित शाह ने यह आश्वासन पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को दिया, जब उन्होंने मंगलवार को संसद भवन में उनसे मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के समाप्त होने पर सीसीए को लागू किया जाएगाअमित शाह ने यह आश्वासन पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को दिया हैशाह बोले- विपक्षी दलों के जोरदार विरोध के बावजूद सीएए को लागू किया जाएगा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार कोविड टीकाकरण के तीसरे अभियान की समाप्ति के बाद नागिकता कानून (संशोधित) यानी सीएए को लागू करेगी। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के समाप्त होने पर सीसीए को लागू किया जाएगा। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए अवैध प्रवासियों ( हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) को नागरिकता देने का प्रावधान है।

दरअसल, अमित शाह ने यह आश्वासन पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को दिया, जब उन्होंने मंगलवार को संसद भवन में उनसे मुलाकात की और पश्चिम बंगाल में भाजपा के कामकाज के साथ-साथ संगठन के मुद्दों को उठाया। बैठक के बाद, अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें अवगत कराया है कि केंद्र सरकार सीएए के लंबे समय से लंबित कार्यान्वयन के साथ आगे बढ़ेगी, जब कोविड टीकाकरण की तीसरी खुराक पूरी हो जाएगी।

शाह से मुलाकात करने वाले अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ भाजपा की चल रही राजनीतिक लड़ाई से संबंधित अन्य मुद्दों को भी उठाया। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 100 टीएमसी नेताओं की सूची दी है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि सीएए 11 दिसंबर, 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था और अगले दिन अधिसूचित किया गया था। केंद्र सरकार ने अभी तक अधिनियम के लिए नियम नहीं बनाए हैं। हालांकि इस कानून का जमकर विरोध हुआ है। लेकिन शाह ने कहा है कि विपक्षी दलों के जोरदार विरोध के बावजूद सीएए को लागू किया जाएगा।

टॅग्स :अमित शाहCAA
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह