लाइव न्यूज़ :

रोहिंग्याओं को वापस भेजने पर UN की शरणार्थी एजेंसी ने भारत से मांगा स्पष्टीकरण

By भाषा | Updated: January 5, 2019 14:34 IST

यूएनएचसीआर ने कहा कि अक्टूबर 2018 के बाद से यह रोहिंग्याओं को वापस भेजे जाने का तीसरा मामला है। रोहिंग्या के लिये म्यांमा वापस लौटने के लिये हालात ठीक नहीं है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने रोहिंग्या शरणार्थियों के एक समूह को वापस म्यांमा भेजने के भारत के फैसले पर अफसोस जताया है। एजेंसी ने भारत से स्पष्टीकरण मांगा है कि किन परिस्थितियों के तहत उसने यह फैसला किया। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने पत्रकारों से कहा, "संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) कार्यालय ने शुक्रवार को कहा है कि उसे रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत से वापस म्यांमा भेजे जाने पर अफसोस है, तीन महीने के भीतर दूसरी बार शरणार्थियों को वापस भेजा गया है।" 

शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि बृहस्पतिवार को वापस भेजे गए यह रोहिंग्या परिवार भारत में संयुक्त राष्ट्र के साथ पंजीकृत थे, जिन्हें असम में गिरफ्तार किया गया था। वह अ‍वैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोप में 2013 से जेल में बंद थे।

एजेंसी ने कहा कि हिरासत में लिये गए लोगों के हालात जानने और उनके लौटने के फैसले की स्वैच्छिकता का आकलन करने के लिए कई बार अनुरोध किये जाने के बावजूद भारत की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

यूएनएचसीआर ने कहा कि अक्टूबर 2018 के बाद से यह रोहिंग्याओं को वापस भेजे जाने का तीसरा मामला है। रोहिंग्या के लिये म्यांमा वापस लौटने के लिये हालात ठीक नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में यूएनएचआरसी से पंजीकृ़त शरणार्थी और शरण चाहने वाले 18 हजार रोहिंग्या हैं, जो देश के अलग अलग हिस्सों में रह रहे हैं।

असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीमा) भास्कर ज्योति महंत ने कहा है कि रोहिंग्या परिवार के पांच सदस्यों को म्यांमा प्राधिकारियों को सौंपा गया है। महंत ने कहा, "उन्हे पांच साल पहले बिना यात्रा दस्तावेजों और विदेशी व्यक्ति कानून का उल्लघंन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।" 

टॅग्स :रोहिंग्या मुसलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वम्यांमार में हुए रोहिंग्याओं द्वारा हिंदुओं के नरसंहार को UN ने बताया 'गंभीर', कहा- "अंतरराष्ट्रीय अपराध की श्रेणी में आ सकता है"

भारत'हिंदू हो, मुसलमान हो या रोहिंग्या, बिना वैध दस्तावेज के घुसने वाला हर व्यक्ति अवैध है' - असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

भारतब्लॉग: रोहिंग्याओं की समस्या का हल निकालने के लिए बांग्लादेश का भारत से आह्वान, आखिर क्या है रास्ता?

भारतइसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, सरकार के रोहिंग्या शरणार्थियों को EWS फ्लैट में शिफ्ट करने के फैसले पर नूपुर शर्मा और फिल्ममेकर ने जताई नाराजगी

विश्वबांग्लादेश में शरण लिये हुए लाखों रोहिंग्या मुसलमानों की म्यांमार वापसी में मदद करेगा चीन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह