लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन और रूस तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा

By विशाल कुमार | Updated: February 22, 2022 14:59 IST

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 2.10 डॉलर या 2.2 फीसदी की तेजी के साथ 97.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। यह कीमत सितंबर 2014 के बाद सबसे अधिक है। इससे पहले सोमवार की शाम ब्रेंट कच्चा तेल गिरावट के साथ 93.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देरूस कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।यह कीमत सितंबर 2014 के बाद सबसे अधिक है।साल 2022 में कच्चे तेल के दामों में 20 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है।

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस विवाद के नए स्तर पर पहुंचने के कारण कच्चे तेल के दामों में मंगलवार तड़के 2 डॉलर से भी ज्यादा की तेजी आ गई जिसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इसका कारण है कि रूस कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।

बता दें कि, रूस ने यूक्रेन की सीमा के निकट 1,00,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, जिससे इस क्षेत्र में युद्ध की आशंका तेज हो गई है।  रूस ने लगातार इस बात से इनकार किया है कि वह यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है, लेकिन अमेरिका और उसके नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सहयोगियों का मानना है कि रूस युद्ध की ओर बढ़ रहा है तथा इसके लिए तैयारी कर रहा है।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 2.10 डॉलर या 2.2 फीसदी की तेजी के साथ 97.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। यह कीमत सितंबर 2014 के बाद सबसे अधिक है। इससे पहले सोमवार की शाम ब्रेंट कच्चा तेल गिरावट के साथ 93.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था।

साल 2022 में कच्चे तेल के दामों में 20 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। 1 दिसंबर, 2021 को कच्चे तेल के दाम 68.87 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 98 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है।

हालांकि, देश में पांच राज्यों में चल रहे चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में 4 नवंबर, 2021 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे और 18 मार्च को होली है तो ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि होली के दौरान महंगाई का जोरदार झटका लग सकता है।

कच्चे तेल के दामों पर नजर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय रिसर्च एजेंसियों की मानें तो कच्चे तेल के दाम और ऊपर जा सकता है। गोल्डमैन सैश ने कहा था कि 2022 में कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को छू सकता है. वहीं जेपी मॉर्गन ने तो 2022 में 125 डॉलर प्रति बैरल और 2023 में 150 डॉलर प्रति बैरल तक दाम छूने की भविष्यवाणी की है।

टॅग्स :यूक्रेनरूसUSअमेरिकाक्रूड ऑयलपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह