लाइव न्यूज़ :

यूजीसी ने छात्रों को दी चेतावनी, कहा- PoK के संस्थानों में नहीं लें दाखिला

By स्वाति सिंह | Updated: May 16, 2019 11:45 IST

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत के राज्य जम्मू कश्मीर का वह इलाका है जिसपर 1947 में पाक ने कब्जा कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, 'पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।इसे दो हिस्सों में विभाजित किया गया था जिन्हें आजाद जम्मू कश्मीर और गिलगिट बाल्टिस्तान कहा जाता है। 

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने छात्रों को चेतावनी दी है कि वे पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर (पीओके) के गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों में एडमिशन न लें। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, 'पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पीओके में शैक्षणिक संस्थान, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, तकनीकी संस्थान को ना तो भारत सरकार ने स्थापित किया है और ना ही इन्हें यूजीसी, एआईसीटीई और भारतीय चिकित्सा परिषद जैसी वैधानिक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त हैं।'

उन्होंने कहा, 'छात्रों को इसलिए वहां एडमिशन लेने से मना किया जा रहा है क्योंकि आजाद जम्मू कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान, जिन्हें भारत द्वारा अभी मान्यता नहीं दी गई है, इसके साथ ही पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले किसी क्षेत्र में कॉलेज, विश्विविद्यालय या तकनीकी संस्थानों में प्रवेश न लें।'

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत के राज्य जम्मू कश्मीर का वह इलाका है जिसपर 1947 में पाक ने कब्जा कर लिया था। इसे दो हिस्सों में विभाजित किया गया था जिन्हें आजाद जम्मू कश्मीर और गिलगिट बाल्टिस्तान कहा जाता है। 

इससे पहले यूजीसी ने कृषि विज्ञान क्षेत्र के दूरस्थ शिक्षा डिग्री कार्यक्रमों को प्रतिबंधित कर दिया है। यूजीसी ने अपनी पिछली बैठक में इस आधार पर फैसला किया कि कृषि क्षेत्र की प्रकृति तकनीकी है और इसमें प्रयोगों और प्रयोगशाला संबंधित पाठ्यक्रम की आवश्यकता हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो