लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान, फेसबुक लाइव में भावुक भाषण के जरिये की घोषणा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 30, 2022 12:16 IST

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के कारण अल्पमत में चल रही ठाकरे सरकार को बचाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस ने भरसक प्रयास किया और अपने दलों के विधायकों को पूरी तरह से बांधकर रखा लेकिन शिवसेना, जो खुद इस सरकार की अगुवाई कर रही थी, वो ही अपने विधायकों के बगावत को शांत नहीं कर सकी और अंत में उद्धव ठाकरे सरकार की विदाई हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे गुट की संख्याबल के आगे हार मान ली उद्धव ठाकरे ने, दिया सीएम पद से इस्तीफा ठाकरे सरकार को बचाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस ने भरसक प्रयास किया लेकिन फेल हो गये

मुंबई: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। फेसबुल लाइव में बेहद भावुक देते हुए उद्धव ठाकरे ने सीएम पद छोड़ने के साथ विधान परिषद से भी इस्तीफा देने की बात कही है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए समय न दिये जाने के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आखिरकार शिंदे गुट की संख्याबल के आगे हार मान ली और सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। 

एकनाथ शिंदे की बगावत के कारण अल्पमत में चल रही ठाकरे सरकार को बचाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस ने भरसक प्रयास किया और अपने दलों के विधायकों को पूरी तरह से बांधकर रखा लेकिन शिवसेना, जो इस सरकार की अगुवाई कर रही थी वो ही अपने विधायकों की बगावत को शांत नहीं कर सकी और अंत में उद्धव ठाकरे सरकार की विदाई हो गई।

एकनाथ शिंदे गुट ने बगावत का ऐलान करते हुए कहा था कि अगर ठाकरे एनसीपी और कांग्रेस को छोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना लेते हैं तो वो उद्धव सरकार के साथ बने रहेंगे लेकिन अगर वो एनसीपी और कांग्रेस के साथ रहते हैं तो बागी गुट उन्हें समर्थन नहीं देगा।

इसी बात को लेकर मची भगदड़ में शिवेसना के करीब 39 विधायकों ने शिंदे की अगुवाई में ठाकरे सरकार को गिराने के लिए राज्यपाल से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई।

16 विधायकों के साथ शिंदे गुट की गोलबंदी के आगे करीब हफ्ते भर संघर्ष करने के बाद इस्तीफे की घोषणा करते हुए उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव में कहा कि आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई, मुझे इसका संतोष है कि बालासाहेब ठाकरे ने जिन शहरों का जो नाम रखा था, औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव आज हमने उनको वे नाम आधिकारिक तौर पर दिए हैं। 

वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के साथ पार्टी विधायकों और नेता को लेकर मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में विधायक दल की बैठक करेंगे। 

वहीं जैसे ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान किया, भाजपा खेमे में मिठाईयां बंटनी शुरू हो गई। भाजपा कार्यकर्ता इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। 

ठाकरे के इस्तीफे पर प्रतिक्रिता देते हुए महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक रवि राणा ने कहा, "मुख्यमंत्री को इस्तीफा पहले ही देना चाहिए था, उनकी बंद मुट्ठी में भी जो ताकत थी वो खुल गई है। जहां हिन्दुत्व के विचार छोड़कर कांग्रेस के विचारों पर मुख्यमंत्री चल रहे थे। एकनाथ शिंदे गुट ने बालासाहेब के विचारों पर कायम रखने के लिए विद्रोह किया है।"

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारएकनाथ शिंदेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज