लाइव न्यूज़ :

नोएडा के दो पर्यटक ऋषिकेश में गंगा में डूबे

By भाषा | Updated: September 5, 2021 15:00 IST

Open in App

ऋषिकेश घूमने आए नोएडा के दो पर्यटक रविवार को गंगा नदी में डूब गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुबह मुनि की रेती क्षेत्र के रामझूला में हुई इस घटना के बाद जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें उनकी तलाश के लिए बचाव एवं राहत अभियान चला रही हैं । उनका हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है । एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम के प्रभारी कवींद्र सजवाण ने बताया कि नोएडा की एक एंड्राइड एप बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक समूह शनिवार को ऋषिकेश घूमने आया । रविवार सुबह ये लोग रामझूला में दर्शन महाविद्यालय घाट पर गए। इसी दौरान इनमें शामिल कंपनी का सेंटर प्रमुख राहुल सिंह (33) पानी में हाथ धोने के लिए उतरा जहां उसके पैरों के नीचे की रेत अचानक धंस गई । इससे वह अपना संतुलन खो बैठा और गंगा में बहने लगा । वहां मौजूद कंपनी का प्रबंधक भानुमूर्ति (33) राहुल को बचाने के लिए गंगा में उतरा लेकिन वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया । कुछ दूर जाने के बाद दोनों गंगा के पानी में गायब हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। राफ्ट के साथ टीम कई किलोमीटर दूर तक तलाश करने गई लेकिन अब तक लापता व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतUP Stone Mine Collapses: सोनभद्र में पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा, 1 की मौत; 15 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

भारतCyclone Montha: आंध्र प्रदेश सरकार ने राहत और आवश्यक आपूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार की

भारतJ&K: रायसी में 7 की मौत तो रामबन में गई 4 लोगों की जान, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भूस्खलन से बिगड़े हालात

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह