लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 से दो और व्यक्तियों की मौत, संक्रमण के 14 नए मामले

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:03 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मथुरा तथा प्रयागराज में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 22,818 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 14 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस अवधि में 37 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 265 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2,19,229 नमूनों की कोविड संबंधी जांच की गई। प्रदेश में अब तक सात करोड़ 19 लाख 57 हजार 964 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब तक 17 लाख नौ हजार 248 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 16 लाख 86 हजार 165 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज