लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमला, ITBP के दो जवान शहीद

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:23 IST

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुए नक्सली हमले में ITBP के दो जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले में सहायक सेनानी सुधाकर शिंदे और सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह शहीद हो गए हैं।

Open in App

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी के कड़ेमेटा शिविर के करीब माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया है। इस हमले में सहायक सेनानी सुधाकर शिंदे और सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह शहीद हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:10 बजे आईटीबीपी की 45वीं बटालियन की ई कंपनी को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल के जवान जब शिविर से छह सौ मीटर की दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

हमले में शिंदे और सिंह शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद माओवादी एक एके-47, दो बुलेट प्रूफ जैकेट तथा एक वायरलेस सेट लूट कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़आईटीबीपीBorder Policeनक्सल हमलाGurmukh SinghNaxal Attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज