लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:03 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। ये आतंकवादी लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार संगठन के एक दस्ते का हिस्सा थे। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान ख्रू के मुसैब मुश्ताक के रूप में हुई है। वह लुरगाम में जावेद अहमद मलिक की हत्या में शामिल था। यह दक्षिण कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार हिज्बुल मुजाहिदीन का दस्ता था।’’ पुलिस ने बताया कि दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहिजबुल मुजाहिदीन का वांछित आतंकवादी जावेद अहमद मट्टू दिल्ली में पकड़ा गया

भारतदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा हिजुबल का आतंकी, जम्मू-कश्मीर के कई हमलों में था शामिल

भारतरिजवान के खिलाफ ICC से शिकायत करने वाले वकील विनीत जिंदल को हिजबुल मुजाहिदीन से मिली जान से मारने की धमकी

ज़रा हटकेIndependence Day 2023: सोपोर में हिजबुल आतंकवादी के भाई ने अपने घर फहराया तिरंगा, वीडियो वायरल

भारतअमरनाथ यात्रा: साल 2011 में सबसे ज्यादा श्रद्धालु हुए थे शामिल, वर्ष 2012 में हुई थी सबसे अधिक भक्तों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील