लाइव न्यूज़ :

देसी पिस्तौल एवं गोलियों के साथ मुंबई में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:07 IST

Open in App

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पूर्वी उप नगर विकरोली से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से कथित रूप से आठ देसी पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर अपराध शाखा ने मंगलवार की शाम यासीन रमजान खान (20) तथा अजहर आजम खान (22) को विकरोली पूर्व से गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि दोनों के पास से एक बैग बरामद किया गया जिसमें से पिस्तौल एवं कातूस जब्त किये गये । उन्होंने बताया कि ये दोनों मध्यप्रदेश के खरगोन के रहने वाले हैं । अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बताया कि ये पिस्तौल मध्यप्रदेश में बनाते हैं उन्हें अधिकतर मुंबई और आस पास के इलाकों में बेचा जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुफिया जांच के जरिये फर्जी बाबाओं पर कसें नकेल 

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान को मारने के लिए 25 लाख का इनाम, बिश्नोई गैंग ने नाबालिग शूटरों को किया था हायर; पुलिस

क्राइम अलर्टफरार आईपीएस अधिकारी का पिता भी शामिल था वसूली में, मुंबई पुलिस ने बनाया आरोपी

क्राइम अलर्ट'क्लब हाउस चैट' में समुदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ की गई अश्लील टिप्पणी, मुंबई पुलिस ने हरियाणा से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज