'क्लब हाउस चैट' में समुदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ की गई अश्लील टिप्पणी, मुंबई पुलिस ने हरियाणा से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 21, 2022 12:35 PM2022-01-21T12:35:35+5:302022-01-21T12:41:25+5:30

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर शहर की पुलिस को मामले में गिरफ्तारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मुंबई पुलिस को बधाई। उन्होंने क्लब हाउस चैट के खिलाफ भी कार्रवाई की और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। नफरत को ना कहें।’’

mumbai police arrested three people from haryana in club house chat case | 'क्लब हाउस चैट' में समुदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ की गई अश्लील टिप्पणी, मुंबई पुलिस ने हरियाणा से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

'क्लब हाउस चैट' में समुदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ की गई अश्लील टिप्पणी, मुंबई पुलिस ने हरियाणा से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Highlights मुंबई पुलिस ने ‘क्लब हाउस ऐप’ पर चैट को लेकर हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैइस चैट में कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थी

मुंबईःमुंबई पुलिस ने ‘क्लब हाउस ऐप’ पर चैट के सिलसिले में हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के साइबर थाने के कर्मियों ने गुरुवार रात इन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों को आज दिन में अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर शहर की पुलिस को मामले में गिरफ्तारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मुंबई पुलिस को बधाई। उन्होंने क्लब हाउस चैट के खिलाफ भी कार्रवाई की और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। नफरत को ना कहें।’’ दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘क्लब हाउस ऐप’ और सर्च इंजन ‘गूगल’ को पत्र लिखकर कथित ऑडियो ग्रुप चैट के आयोजक के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसमें कथित तौर पर ‘‘मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थीं।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जांच के तहत ‘ग्रूप ऑडियो चैट’ के कुछ सदस्यों की पहचान भी की, जिसमें दोनों समुदायों के पुरुष और महिलाएं शामिल थे। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के एक संगठन ने ‘क्लब हाउस ऐप’ के संबंध में बुधवार को शहर की पुलिस से शिकायत की थी और उसे निष्क्रिय करने तथा मामला दर्ज करने की मांग की थी। 

Web Title: mumbai police arrested three people from haryana in club house chat case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे