लाइव न्यूज़ :

दो कथित चोर गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:06 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), तीन जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले में जारचा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी टाउनशिप में रहने वाले लोगों के घरों से चोरी करने वाले दो कथित चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लाखों रुपये की नगदी, जेवरात व घरेलू सामान बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शनिवार को नितिन तथा नरेंद्र नामक दो कथित चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एनटीपीसी टाउनशिप में रहने वाले लोगों के घरों से चोरी किए गए गहने, कीमती सामान, नगदी आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के आरोपियों ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार किया है। डीसीपी ने बताया की बरामद सामान एनटीपीसी टाउनशिप में रहने वाले दो लोगों के घरों से चोरी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र