लाइव न्यूज़ :

Twitter पर गाना ऐप के खिलाफ भड़का लोगों का गुस्सा, #Boycott_GaanaApp हो रहा है ट्रेंड, जानें कारण

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2022 15:01 IST

आरोप है कि गाने के इस प्लेट फॉर्म में गुस्ताख-ए-नबी की एक ही साजा, सर तन से जुदा नारे, और धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा सिर काटने का महिमामंडन करने वाले गीतों स्ट्रीम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगाना ऐप पर नफरत को फैलाना वाले गानों को बढ़ावा देने का आरोपइस संबंध में गाना ऐप की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर गाना ऐप (Gaana App) के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल साइट पर आज #Boycott_GaanaApp ट्रेंड कर रहा है। गाना ऐप पर नफरत को फैलाना वाले गानों को बढ़ावा देने का आरोप है। 

दरअसल, आरोप है कि गाने के इस प्लेट फॉर्म में गुस्ताख-ए-नबी की एक ही साजा, सर तन से जुदा नारे, और धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा सिर काटने का महिमामंडन करने वाले गीतों स्ट्रीम किया जा रहा है। ऐसे में कई यूजर इस गाने को गाना ऐप के द्वारा हटाने की मांग कर रहे  हैं। हालांकि इस संबंध में गाना ऐप की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

राधे-राधे नाम का एक ट्विटर यूजर लिखता है, 'सर तन से जुदा' के परेशान करने वाले नारे, जिसके कारण कई हत्याएं हुईं, अब सड़कों तक ही सीमित नहीं हैं। वे अब प्रमुख संगीत प्लेटफार्मों में प्रवेश कर चुके हैं और हिंदुओं को परोक्ष रूप से धमकियां देने के लिए लघु वीडियो में डाउनलोड किए जा रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा है- हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले इन सामाजिक मंचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।इससे पता चलता है कि ये संगीत मंच हिंदू विरोधी और भारत विरोधी हैं और वे राष्ट्र की अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यह सर तन से जुदा करने वाला गाना केवल गाना ऐप के प्लेटफॉर्म पर नहीं है, बल्कि अन्य प्लेटफॉर्म में यह गाना है। यूजर्स ने इन सभी मंचों से इस विवादित गाने को हटाने की मांग की गई है। इससे पहले उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या करने वाले गौस मोहम्मद और रियाज अख्तरी ने हत्या करने के बाद ये नारे लगाए थे।  

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज