लाइव न्यूज़ :

Anurag Thakur On INDIA Bloc: 'वो नरेंद्र मोदी को गाली देने में व्यस्त थे', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा इंडिया ब्लॉक पर निशाना

By धीरज मिश्रा | Updated: March 24, 2024 16:27 IST

Anurag Thakur On INDIA Bloc: इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि जब विपक्षी नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने में व्यस्त थे, तो उनकी प्रतिष्ठा बीते 10 सालों में विश्व स्तर पर बढ़ती रही।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया गठबंधन वाले पीएम मोदी को गाली देते थे, उनकी छवि विदेशों में बढ़ती रहीअनुराग ठाकुर ने कहा, जिस राज्य में 21 मौत होती है, वहां का सीएम दिल्ली में सोता हैअरविंद केजरीवाल पर बोले ठाकुर, हम तो पहले से कहते थे वह सरगना हैं

Anurag Thakur On INDIA Bloc: इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि जब विपक्षी नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने में व्यस्त थे, तो उनकी प्रतिष्ठा बीते 10 सालों में विश्व स्तर पर बढ़ती रही। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक के पास न तो कोई नेता है, न नीति है और न ही इरादा है। उन्होंने अपने यूपीए गठबंधन का नाम बदल दिया है, लेकिन उनका असली चेहरा वही है।

उन्होंने कहा कि वह गाली देते रहे और पीएम मोदी देश का स्तर विदेशों में बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि बीते दिन इंडिया गठबंधन की एक महिला नेता ने देश के प्रधान मंत्री के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा में अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल किया। उन्होंने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वे निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं है।

पंजाब के सीएम पर हमला

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस राज्य में 21 लोगों की जान चली गई, उस राज्य के सीएम दिल्ली में सो रहे हैं और उन्होंने घटना के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला, न ही जांच शुरू की। एक्साइज मामले में जेल में बंद आरोपियों के लिए लड़ने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली पहुंच चुके हैं। लेकिन जब उनके विधानसभा क्षेत्र में 21 लोग अवैध शराब पीने से मर जाते हैं, तो उनकी सरकार शराब व्यापारियों को बचाती है। क्या भारत की जनता को सोता पंजाब मंजूर है सरकार और दिल्ली सरकार जेल से भाग रहे हैं। हमने हमेशा कहा कि अरविंद केजरीवाल सरगना हैं और अब ईडी भी ऐसा कह रहा है।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और राजनीतिक पार्टियों के द्वारा लगातार आरोपों की बौछार की जा रही है। बताते चले कि भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों में होगा, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होगा। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरदिल्लीAAP's Uttar Pradeshआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार