लाइव न्यूज़ :

ट्रक कांवड़ियों पर पलटा: सात की मौत, चार की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: August 13, 2019 11:06 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मरने वालों के आश्रितों को दो दो लाख रुपये और घायलों को पचास पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआधी रात तक चले अभियान के बाद ट्रक के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया।हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बदायूं जिले के उसावा क्षेत्र में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक के पलटने से सात लोगों की दबकर मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को देर रात उसावां थाना क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी सोहनपाल की दुकान से कुछ कांवड़िये सामान खरीद रहे थे। तभी अचानक गेहूं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सोहन पाल की दुकान पर पलट गया और आसपास खड़े कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कराया।

आधी रात तक चले अभियान के बाद ट्रक के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। त्रिपाठी ने बताया कि इस दुर्घटना में सोहन पाल (55), उसकी नातिन काजल (05) और नंदिनी (02), मोनू (20) एवं कुलदीप उर्फ नन्ने (24) तथा दो अज्ञात लोगों की मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मरने वालों के आश्रितों को दो दो लाख रुपये और घायलों को पचास पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos