लाइव न्यूज़ :

बीजेपी 30 साल तक सत्ता में रहेगी अगर पूर्वोत्तर के 80% घरों में लग जाए स्वामी विवेकानंद की तस्वीर: बिप्लब देब

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2020 18:02 IST

सीएम ने भाजपा महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत घरों में स्वामी विवेकानंद और उनके संदेश लगा दिए जाएं तो भाजपा पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में 30 साल तक शासन करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देबिप्लब कुमार देब ने कहा कि विवेकानंद ने कहा है कि कम बोलना चाहिए और शांत रहना चाहिए।यदि आप ज्यादा बोलेगे तो ऊर्जा बर्बाद होती है। हम सभी को इसे बेकार नहीं करनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद के संदेशों का प्रसार करने और राज्य में लोगों को प्रोत्साहत करने के लिए उनकी तस्वीरें बांटने को कहा।

अगरतलाः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं। सीएम ने भाजपा महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत घरों में स्वामी विवेकानंद और उनके संदेश लगा दिए जाएं तो भाजपा पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में 30 साल तक शासन करेगी। 

सीएम ने कहा कि आप सभी लोग स्वामी विवेकानंद के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। लोगों को प्रेरित करें। देब ने कहा, ‘‘ मैंने देखा है, यहां तक की मेरे गांव में भी लोगों ने कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु, जोसफ स्टालिन, माओ जेडोंग की तस्वीरें घरों में लगा रखी हैं। क्या हम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर नहीं लगा सकते? हमारी पार्टी, हमारी विचारधाराओं और संस्कारों को कायम रखेगी। अगर त्रिपुरा के 80 प्रतिशत घरों में स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हो तो, यह सरकार अगले 30-35 साल तक सत्ता में रह सकती है।’’

देब ने कहा कि विवेकानंद ने कहा है कि कम बोलना चाहिए और शांत रहना चाहिए

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि विवेकानंद ने कहा है कि कम बोलना चाहिए और शांत रहना चाहिए। सभी को अपना काम मन से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आप ज्यादा बोलेगे तो ऊर्जा बर्बाद होती है। हम सभी को इसे बेकार नहीं करनी चाहिए। कम बोलिए और ज्यादा काम कीजिए।

पार्टी की इकाई ‘भाजपा महिला मोर्चा’ के सदस्यों को संबोधित करते हुए देब ने कार्यकर्ताओं से स्वामी विवेकानंद के संदेशों का प्रसार करने और राज्य में लोगों को प्रोत्साहत करने के लिए उनकी तस्वीरें बांटने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘ स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि कम बोलें, शांत रहें और काम पर ध्यान केन्द्रित करें। ज्यादा बोलने से हमारी ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसलिए हमें हमारी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए।’’ 

उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच भारत की संस्कृति का प्रचार करने को भी कहा। इससे पहले, देब ने कोविड-19 के मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत और प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद पर लिखी गईं किताबें बांटी थीं। 

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)त्रिपुरास्वामी विवेकानंदजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह