लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में भांग की जगह ‘याबा टैबलेट’ की तस्करी कर रहे हैं तस्कर: बीएसएफ

By भाषा | Updated: November 29, 2019 15:06 IST

बीएसएफ के आईजी ने कहा, ‘‘‘याबा टैबलेट’ म्यांमा की सीमा से पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा आते हैं और फिर इनकी तस्करी बांग्लादेश में होती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ ने इस साल त्रिपुरा की सीमा के जरिये तस्करी कर लायी गयी 32.92 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की जिनमें 17.57 करोड़ रुपये के ‘याबा टैबलेट’ थे।यह मेथमफेटामाइन का टैबलेट रूप है जो एक शक्तिशाली उत्तेजक एवं कैफीन है।

त्रिपुरा में सीमा पार सक्रिय तस्कर भांग की पैदावार के खिलाफ मुहिम के चलते अब इसके बजाय ‘याबा टैबलेट’ की ओर रुख कर रहे हैं। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) सोलोमन यश कुमार मिंज ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों की राज्य में भांग की पैदावार के खिलाफ सख्त कार्रवाई को देखते हुए तस्कर अब ‘याबा टैबलेट’ पर नजर टिकाए हैं।

‘याबा’ एक ‘थाई’ शब्द है जो ‘‘नशीली दवाओं’’ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मेथमफेटामाइन का टैबलेट रूप है जो एक शक्तिशाली उत्तेजक एवं कैफीन है। कृत्रिम रूप से तैयार ये टैबलेट अनार, संतरा और वनीला सहित अलग-अलग फ्लेवर में मौजूद हैं और ये अधिकतर लाल रंग या हरे रंग में पाये जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तस्करों की रूचि ‘याबा’ टैबलेट की तस्करी में बढ़ गयी है क्योंकि इससे अच्छे पैसे मिल जाते हैं और इसकी तस्करी करना भी आसान है।’’ बीएसएफ ने इस साल त्रिपुरा की सीमा के जरिये तस्करी कर लायी गयी 32.92 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की जिनमें 17.57 करोड़ रुपये के ‘याबा टैबलेट’ थे।

बीएसएफ के आईजी ने कहा, ‘‘‘याबा टैबलेट’ म्यांमा की सीमा से पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा आते हैं और फिर इनकी तस्करी बांग्लादेश में होती है।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग यह नहीं बता सकते कि ‘याबा टैबलेट’ का निर्माण कहां होता है। त्रिपुरा में ऐसे टैबलेट के निर्माण की कोई फैक्ट्री नहीं है।’’ 

टॅग्स :त्रिपुरासीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज