लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कीमतों में बढोत्तरी के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का विरोध प्रदर्शन, वाहनों को रोका

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:47 IST

Open in App

कोच्चि, 21 जून ईंधन की बढती कीमतों के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने केरल में केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि प्रदेश में बड़ी सड़कों पर यातायात करीब 15 मिनट के लिये प्रभावित रहा क्योंकि ट्रेड यूनियनों ने ‘‘चक्का जाम’’ कर दिया था ।

सीटू, इंटक, उटुक, एसटीयू, एचएमएस और एटक समेत 21 ट्रेड यूनियनों के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया ।

प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को रोक दिया और केंद्र सरकार से पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिये उपाय करने की मांग की ।

कोच्चि जैसे शहर में लोगों को कई स्थानों पर बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा । प्रदर्शनकारियों ने केंद्र से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क एवं अधिभार हटाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos