लाइव न्यूज़ :

Top News 16th January: निर्भया केस में दोषी मुकेश की डेथ वारंट के खिलाफ पटियाला कोर्ट में सुनवाई, BJP संसदीय समिति की बैठक की संभावना

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2020 07:40 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से नामांकन भरेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। मतदान आठ फरवरी को होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू छात्र संघ शुल्क वृद्धि के खिलाफ अपने आंदोलन पर आज अंतिम फैसला लेगाबीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए आज बैठक करेगी।

निर्भया केस: दोषी मुकेश ने की डेथ वारंट के खिलाफ की अपील, पटियाला कोर्ट में सुनवाई आज 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार की ओर से आज दी गई दलीलों के बाद 22 जनवरी को चारों को फांसी दिये जाने की संभावना कम ही है। जेल अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चारों में से किसी पर भी अभी परिजनों से मिलने पर रोक नहीं है। इस मामले में मौत की सजा पाने वाले चार दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश कुमार और पवन गुप्ता को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जानी थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि चूंकि इनमें से एक की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है, ऐसे में उन्हें फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता। सत्र अदालत द्वारा सात जनवरी को मौत का वारंट जारी होने के बाद से चारों को अलग-अलग कोठरियों में रखा गया है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर आज शाम BJP संसदीय समिति की बैठक की संभावना

बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए आज बैठक करेगी। सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं। बैठक में दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को जबकि वोटों की गिनती 11 फरवरी को होनी है।

जेएनयू छात्र संघ शुल्क वृद्धि के खिलाफ अपने आंदोलन पर आज अंतिम फैसला लेगा

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) छात्रावास शुल्क वृद्धि के खिलाफ अपने आंदोलन के संबंध में आगामी कदमों पर आज अंतिम निर्णय करेगा। छात्र संघ के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि लगभग 5,400 छात्रों ने शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के लिए बुधवार अंतिम दिन था। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार से बात की। 

दिल्ली चुनावः डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज पटपड़गंज सीट से भरेंगे नामांकन 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  पटपड़गंज सीट से नामांकन भरेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। मतदान आठ फरवरी को होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी। दिल्ली के सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा।’’ नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी है। 

टॅग्स :दिल्लीनिर्भया गैंगरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज