लाइव न्यूज़ :

Top News: राम मंदिर के लिए नींव की खुदाई होगी शुरू, विदेश मंत्री जयशंकर रूस के लिए होंगे रवाना

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2020 06:50 IST

Top News: आज अयोध्या में राम मंदिर के लिए नींव की खुदाई का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, आज रिया चक्रवर्ती से भी लगातार तीसरे दिन एनसीबी पूछताछ करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर के लिए नींव की खुदाई आज से, ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या मेंविदेश मंत्री जयशंकर रूस के लिए रवाना होंगे, Apple कर सकता है नए iPad, Watch की घोषणा

रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन NCB की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्ल एंगल की बात सामने आने के बाद जांच में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम रिया चक्रवर्ती से आज एक बार फिर पूछताछ करेगी। एनसीबी ने लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती को बुलाया है। इससे पहले रविवार और सोमवार को उनसे पूछताछ की जा चुकी है। सोमवार को रिया से 8 घंटे पूछताछ हुई थी। एनसीबी पहले ही रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को हिरासत में ले चुकी है।

अयोध्या: राम मंदिर के लिए नींव की खुदाई

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए नींव की खुदाई का काम आज मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे हैं। मंदिर के लिए भूमिपूजन 5 अगस्त को किया गया था। ये भूमिपूजन प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने किया था। पिछले ही साल सुप्रीम कोर्ट ने दशकों से चले आ रहे मंदिर-मस्जिद के इस विवाद का निपटारा किया था।

विदेश मंत्री जयशंकर रूस के लिए रवाना होंगे

विदेशमंत्री एस जयशंकर चार दिवसीय रूस यात्रा पर आज रवाना होंगे। रूस जाने के दौरान उनके आज ईरान रुकने की संभावना है। मॉस्को में जयशंकर चीनी समकक्ष वांग यी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। जयशंकर मॉस्को में आयोजित आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं जिसमें भारत और चीन सदस्य हैं। जयशंकर की यात्रा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मॉस्को यात्रा के महज कुछ दिन बाद हो रही है।

महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए चुनाव

महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए आज चुनाव कराया जाएगा। राज्य विधानमंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक निंबालकर ने इसकी घोषणा की थी। विपक्षी भाजपा ने हालांकि कोविड-19 संकट को देखते हुए चुनाव स्थगित करने की मांग रखी थी।

Apple करेगा नया iPad, Watch की घोषणा

एपल कंपनी आज नए आईपैड और एपल वॉच सीरीज 6 की घोषणा कर सकती है। पहले 7 सितंबर को ऐसा होने का दावा किया गया था। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार आईफोन 12 के लॉन्चिंग की घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि 22 सितंबर को आईफोन-12 के लिए लॉन्टिंग इवेंट आयोजित किया जा सकता है। आमतौर पर कंपनी सितंबर के पहले हफ्ते में अपने प्रोडक्ट लॉन्च करती रही है लेकिन कोविड के कारण इस बार देरी हुई है। 

टॅग्स :अयोध्याराम जन्मभूमिरिया चक्रवर्तीएप्पलरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला