लाइव न्यूज़ :

Top news- अभेद्य किले में तब्दील मामल्लापुरम, पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग करेंगे मुलाकात, मेरीकोम ने आठवां पदक पक्का किया

By भाषा | Updated: October 10, 2019 14:43 IST

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को मुंबई में भाजपा कार्यालय के बाहर पीएमसी बैंक के नाराज उपभोक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिये विधायी बदलाव किये जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में बृहस्पतिवार को यहां मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए।पिछले कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए हैं।

बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को मुंबई में भाजपा कार्यालय के बाहर पीएमसी बैंक के नाराज उपभोक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिये विधायी बदलाव किये जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में बृहस्पतिवार को यहां मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए और उन्होंने कहा कि आपराधिक मानहानि के इस मामले में वह दोषी नहीं हैं।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नजदीक तटीय शहर मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 11 और 12 अक्टूबर को दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता होने जा रही है,जिसके लिए पूरे शहर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही, इलाके का सौंदर्यीकरण और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में है।

गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करके बड़ा काम किया है।

पिछले कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए हैं और वह महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सभाओं को संबोधित करेंगे।

भारत ने आतंकियों और आतंकी समूहों को अन्य देशों द्वारा प्रत्यक्ष या परोक्ष वित्त पोषण की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इससे ही वह आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे पाते हैं।

छह बार की चैम्पियन एम सी मेरीकोम (51 किलो) महिला विश्व चैम्पियनशिप के इतिहास में सबसे सफल मुक्केबाज बन गई जिन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचकर आठवां पदक पक्का कर लिया।

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की आत्मविश्वास से भरी पारी के दम पर भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद लंच तक एक विकेट पर 77 रन बना लिये।

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने 2019-20 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान 6.20 प्रतिशत से घटाकर बृहस्पतिवार को 5.80 प्रतिशत कर दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन अपनी अर्थव्यवस्था को बचाये रखने में दशक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और वह व्यापार सौदा करना चाहता है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीराहुल गांधीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज