लाइव न्यूज़ :

TOP शाम न्यूजः अरुणाचल भाजपा विधायक पर रेप का आरोप, 25 हजार होमगार्डो की सेवाएं समाप्त, एसएमएस सेवा बंद

By भाषा | Updated: October 15, 2019 19:04 IST

राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में हिन्दू पक्ष ने दलील दी कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर मस्जिद का निर्माण करके मुगल शासक बाबर द्वारा की गयी ‘ऐतिहासिक भूल’ को अब सुधारने की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउप्र में इस बार दिवाली का त्योहार होमगार्डो के लिये 'कहीं खुशी कहीं गम' वाला होगा।प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश पर उनका दैनिक भत्ता बढ़ाकर 672 रुपये कर दिया है।

भाषा की सभी फाइलों से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं।

राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में हिन्दू पक्ष ने दलील दी कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर मस्जिद का निर्माण करके मुगल शासक बाबर द्वारा की गयी ‘ऐतिहासिक भूल’ को अब सुधारने की आवश्यकता है।

उप्र में इस बार दिवाली का त्योहार होमगार्डो के लिये 'कहीं खुशी कहीं गम' वाला होगा, क्योंकि प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश पर उनका दैनिक भत्ता बढ़ाकर 672 रुपये कर दिया है वहीं दूसरी तरफ खर्च में कमी करने के लिये पुलिस थानों और ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात 25 हजार होमगार्डो की सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं।

पुलिस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला की बेटी और बहन समेत छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि ये महिलाएं जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने और राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों में बांटने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र सरकार सिख गुरु नानक देव की 550वीं जयंती विश्वभर में मनाने के लिए सभी प्रबंध कर रही है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर राज्य में राजनीतिक पारा बढ़ाने वाले मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया। आरोपी की मृतक के परिवार से जान-पहचान थी।

बुकर पुरस्कार के लिए विजेताओं का चयन करने वाले निर्णायक मंडल ने 1992 के बाद पहली बार नियमों को तोड़ते हुए इस साल प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कनाडाई लेखिका मार्गरेट एटवुड और ब्रितानी लेखिका बर्नार्डिन एवरिस्टो को संयुक्त विजेता घोषित किया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि शहर में हुए दुर्गा पूजा महोत्सव में उन्होंने अपमानित महसूस किया और वह इतने दुखी थे कि उन्हें इस सदमे से बाहर आने में तीन दिन का वक्त लगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह केंद्र में अपनी पार्टी की अगुवाई वाली राजग सरकार से वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग करेगी।

कश्मीर घाटी में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल होने के कुछ ही घंटों बाद एहतियात के तौर पर एसएमएस सेवा बंद कर दी गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर रहा। वाहन, धातु एवं बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को सेंसेक्स में करीब 292 अंक की बढ़त देखी गई।

भारत की चोटिल सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना ने आईसीसी महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया है और उनकी जगह न्यूजीलैंड की एमी सैटरवेट नंबर एक बल्लेबाज बन गयी हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीमोदी सरकारगुरु नानकपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों