लाइव न्यूज़ :

Top News 23 January: दिल्ली चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे अमित शाह, बोस जयंती पर देशभर में कार्यक्रम समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2020 07:59 IST

Top 5 News Today 23 January 2020ः जानिए आज की वो बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App

दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार में कूदे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह आज दिल्‍ली चुनाव को लेकर रैली करने वाले हैं। वो मटियाला और नांगलोई में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उत्तम नगर से पदयात्रा की भी शुरुआत करेंगे। इस बार दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें बॉलीवुड स्टार सनी देओल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं। 

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जंयती पर देशभर में कांग्रेस आजाद हिंद फौज पर कार्यक्रम करेगी। इसके अलावा झारखंड में बोस जयंती पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई है। देशभर के स्कूलों में भी सुभाष चंद्र बोस को याद किया जाएगा। नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। नेताजी ने दिल्ली चलो, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे प्रसिद्ध नारों के जरिए देशवासियों में देशभक्ति की भावना को कायम रखा।  माना जाता है कि 18 अगस्त 1945 को ताइपे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु विमान दुर्घटना से हो गई थी। देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का महाअधिवेशन 

राज ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र नव निर्माण (मनसे) का महा अधिवेशन आज होगा। इस एक दिवसीय कार्यक्रम को राज ठाकरे संबोधित भी करेंगे। चर्चा है कि इस महाधिवेशन में पार्टी अपना नया झंडा लांच करेगी। इसके अलावा इस महाधिवेशन में पार्टी प्रमुख राज ठाकरे बेटे अमित को सक्रिय राजनीति में उतारने की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा के साथ मनसे के गठबंधन पर भी राज ठाकरे अपना  रुख स्पष्ट कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल आज

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड के लिए बृहस्पतिवार (23 जनवरी) को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा और इस दौरान यातायात जाम की संभावना है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह रिहर्सल आज सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर विजय चौक से शुरू होगा और राजपथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले की ओर बढ़ेगा। रिहर्सल के दौरान उन्हीं मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा जिन पर 26 जनवरी को परेड होगी।

'डेमोक्रेसी इंडेक्स' में 10 पायदान लुढ़का भारत

भारत लोकतंत्र सूचकांक की विश्व सूची में 10 पायदान फिसल गया है। इस सूची में भारत 10वें स्थान पर आ गया है। सूची के मुताबिक 2018 में भारत का कुल अंक 7.23 था, जो 2019 में घटकर 6.90 रह गया है। इस गिरावट का मुख्य कारण नागरिक स्वतंत्रता में कमी है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहसुभाष चंद्र बोस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज