लाइव न्यूज़ :

Top News 15th January: दिल्ली में सेना दिवस पर भव्य परेड, पहली बार महिला कैप्टन करेंगी लीड, जामिया में CAA को लेकर विरोध

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2020 07:50 IST

देश भर में आज धूमधाम से मकर संक्रांति मनाई जा रही है। मकर संक्रांति का पर्व देश भर में अलग-अलग तरीके और नाम से मनाया जाता है। इसे खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन तिल का हर जगह किसी ना किसी रूप में प्रयोग होता ही है। 

Open in App
ठळक मुद्देडेनमार्क के विदेश मंत्री जेपे कोफोड 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और 16 जनवरी को 'रायसीना डायलॉग 2020' में भाग लेंगे।मुंबई में आज दो दिवसीय अखिल भारतीय किसानों की बैठक शुरू होगी। 

सेना दिवस: दिल्ली में आज भव्य परेड का होगा आयोजन

दिल्ली में आज 72वें सेना दिवस पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। सेना दिवस पर पहली बार एक महिला अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुषों की सभी टुकड़ियों का नेतृत्व करेंगी। तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। दिल्ली में सेना कमान मुख्यालय के साथ-साथ देश के बाकी हिस्सों में भी सैन्य परेड और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करके सेना दिवस को मनाया जाता है। सेना दिवस पर दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में हमेशा मुख्य कार्यक्रम होता है।

जामिया मिलिया इस्लामिया में आज फिर होगा CAA का विरोध, वकील भी करेंगे मार्च

जामिया मिलिया इस्लामिया में आज फिर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध होगा। जिसमें एम्स के डॉक्टर और वकील भी शामिल होंगे।जामिया मिलिया इस्लामिया में 6 जनवरी 2020 को शीतकालीन अवकाश के बाद खुल गया है लेकिन, छात्रों के प्रदर्शन के चलते इसे रद्द कर दिया गया। सीएए की वजह से हुए प्रदर्शन के कारण जामिया में सेमेस्टर परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई थीं।

देश भर में  धूमधाम से मनाई जा रही है  मकर संक्रांति

देश भर में आज धूमधाम से मकर संक्रांति मनाई जा रही है। मकर संक्रांति का पर्व देश भर में अलग-अलग तरीके और नाम से मनाया जाता है। इसे खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन तिल का हर जगह किसी ना किसी रूप में प्रयोग होता ही है। 

डेनमार्क के विदेश मंत्री जेपे कोफोड आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

डेनमार्क के विदेश मंत्री जेपे कोफोड 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और 16 जनवरी को 'रायसीना डायलॉग 2020' में भाग लेंगे। भू राजनीतिक और भू आर्थिक मुद्दों पर भारत के महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन ‘‘रायसीना डायलॉग’’ की शुरुआत 14 जनवरी को हुई है। यहां सात राष्ट्रों के राष्ट्र प्रमुख या शासनाध्यक्ष दुनिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया है। तीन दिन के सम्मेलन में रूस, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, एस्तोनिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, हंगरी, लातविया, उज्बेकिस्तान सहित 12 देशों के विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

मुंबई में आज दो दिवसीय अखिल भारतीय किसानों की बैठक शुरू होगी

महाराष्ट्र मुंबई में आज दो दिवसीय अखिल भारतीय किसानों की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में किसानों की मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र में हर साल किसान गरीबी और फसल नष्ट होने की मार की वजह से आत्महत्या कर लेता है। 

टॅग्स :सेना दिवसमकर संक्रांतिमुंबईकैब प्रोटेस्टजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा