लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट पर आरोप, मुस्लिम कैदी की पीठ पर गर्म लोहे से लिखा 'ओम'

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2019 08:08 IST

नब्बीर को 2016 में मकोका और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल नंबर-4 के हाई रिस्क वार्ड में रखा गया है।

Open in App

दिल्ली के तिहाड़ जेल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बंद एक कैदी ने जेल सुपरिटेंडेंट पर जब उसकी पीठ पर गर्म लोहे से 'ओम' का चिह्न बनाने का आरोप लगाया है। कैदी ने दिल्ली की एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपनी टी-शर्ट उठाकर पीठ पर बने 'ओम' के चिह्न को भी दिखाया। कैदी का नाम नब्बीर है।

नब्बीर ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ऋचा परिहार के सामने यह भी कहा कि जेल अधीक्षक ने नवरात्रि के नाम पर न केवल दो दिन उसे खाना देने से मना कर दिया बल्कि यह भी कहा कि वह उसे हिंदू बना देंगे। यह सब कुछ दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में बुधवार को हुआ जब नब्बीर के वकील जगमोहन सिंह ने उनसे मिलने के एक दिन बाद कोर्ट में इस संबंध में आवेदन दिया। 

नब्बीर को 2016 में मकोका और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल नंबर-4 के हाई रिस्क वार्ड में रखा गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट परिहार ने जांच कर इसकी रिपोर्ट जमा कराने के आदेश दे दिये हैं।  मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट परिहार ने कहा, 'आरोपी ने जो शिकायत की है वह गंभीर है और इसमें तत्काल कुछ करने की जरूरत है। ऐसे में नब्बीर की मेडिकल जांच के आदेश दिये जाते हैं और 'ओम' लिखे जाने पर भी एक जांच रिपोर्ट जमा कराई जाए। जरूरी सीसीटीवी फुटेज और दूसरे कैदियों के बयान भी लिये जाने चाहिए।' 

कोर्ट ने साथ ही नब्बीर की सुरक्षा के भी आदेश दिये। साथ ही कोर्ट ने कहा कि जेल सुपरिटेंडेंट राजेश चौहान की निगरानी से तत्काल नब्बीर को हटाया जाए। कोर्ट ने इस मामले में जेल अधिकारियों को सोमवार तक रिपोर्ट जमा कराने को कहा है।

टॅग्स :दिल्लीकोर्टनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?