लाइव न्यूज़ :

Manish Sisodia Tihar Jail Letter: 'लव यू ऑल', जेल से सिसोदिया की चिट्ठी,'जल्दी ही बाहर मिलेंगे'

By धीरज मिश्रा | Updated: April 5, 2024 10:40 IST

Manish Sisodia Tihar Jail Letter: दिल्ली की कथित शराब घोटाला में एक साल से तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के डिप्टी सीएम ने एक बार फिर चिट्ठी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ से मनीष सिसोदिया ने लिखा लेटर लेटर में दिया भरोसा जल्द बाहर मिलेंगेएक साल से जेल में बंद हैं सिसोदिया

Manish Sisodia Tihar Jail Letter:दिल्ली की कथित शराब घोटाला में एक साल से तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के डिप्टी सीएम ने एक बार फिर चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने अपने समर्थकों को लव यू ऑल कहा है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि जल्द ही बाहर मिलेंगे। आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर सिसोदिया की चिट्ठी को शेयर किया है। चिट्ठी यूं तो 15 मार्च को लिखी गई। लेकिन, इसे अब शेयर किया गया है।

क्या है चिट्ठी में

मनीष सिसोदिया ने लिखा कि शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, लव यू ऑल। पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई सबने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया। जैसे आजादी के समय सबने लड़ाई लड़ी वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं। अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ। वैसे ही एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी। अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था।

अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे। अंग्रेजों ने कई सालों तक गांधी को जेल में रखा। अंग्रेजों ने नेल्सन मंडेला को भी जेल में डाला। ये लोग मेरी प्रेरणा है और आप सब मेरी ताकत। विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा, स्कूल का होना जरूरी। मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई। अब पंजाब शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। जेल में रहकर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ामेरी पत्नी का आप लोगों ने बहुत ध्यान रखा। सीमा आपकी सबकी बात करते हुए भावुक हो जाती है। आप सब अपना ख्याल रखिए। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि मनीष ने इससे पहले कई बार जेल से दिल्ली के नाम चिट्ठी लिखी है। वहीं, दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल जाना पड़ा है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईतिहाड़ जेलTihar Jail
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए