लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक कानून, राम जन्मभूमि और अनुच्छेद 370 पर कुछ कर नहीं पाए तो CAA पर कुंठा निकाल रहे हैंः विहिप

By भाषा | Updated: February 3, 2020 17:48 IST

नागरिकता राज्य का विषय नहीं है, केंद्र का विषय है। इसके बावजूद कई राज्य कह रहे हैं कि वे इसका पालन नहीं करेंगे। यह सब शासन को अस्थिर करने और समाज में भ्रम पैदा करने के लिए किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विहिप अपने मूल उद्देश्य- अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण तक पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर का डिजाइन क्या होगा, कौन बनाएगा ये चीजें गौण हैं। एक बार ट्रस्ट का गठन होने पर उनके लोगों से विचार-विमर्श हो सकता है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने सोमवार को कहा कि मुल्ला मौलवी तीन प्रमुख विषयों पर अपनी कुंठा सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर निकाल रहे हैं।

यहां माघ मेले में लगे विहिप के शिविर में संवाददाताओं से बातचीत में कोकजे ने कहा, “मुल्ला मौलवी अनुच्छेद 370 हटने पर कुछ बोल नहीं पाए, तीन तलाक कानून पर उन्हें बहुत कुंठा थी, लेकिन कुछ बोल नहीं पाए और राम जन्मभूमि पर फैसला न्यायालय ने दिया, उस पर कुछ बोल नहीं पाए। इन विषयों पर अपनी भड़ास वे यहां निकाल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “विपक्षी संविधान की बात करते हैं। अगर यह कानून संविधान सम्मत नहीं है तो यह घोषित करने का अधिकार उच्चतम न्यायालय को है जहां उन्होंने याचिकाएं लगा रखी हैं। आप बहस करें कि यह संविधान के किस प्रावधान के विरुद्ध है।

न्यायालय अगर कह देगा कि यह असंवैधानिक है तो सरकार चाह कर भी इसे लागू नहीं कर पाएगी।” कोकजे ने कहा कि शाहीन बाग जैसे स्थानों पर महिलाओं में सीएए और एनपीआर को जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है। कोई भी इस कानून के प्रावधानों के बारे में बात नहीं करता।

नागरिकता राज्य का विषय नहीं है, केंद्र का विषय है। इसके बावजूद कई राज्य कह रहे हैं कि वे इसका पालन नहीं करेंगे। यह सब शासन को अस्थिर करने और समाज में भ्रम पैदा करने के लिए किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विहिप अपने मूल उद्देश्य- अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण तक पहुंच गया है।

मंदिर का डिजाइन क्या होगा, कौन बनाएगा ये चीजें गौण हैं। एक बार ट्रस्ट का गठन होने पर उनके लोगों से विचार-विमर्श हो सकता है। धर्मांतरण के मुद्दे पर कोकजे ने कहा कि विहिप हिंदू समाज में ऊंच नीच, भेदभाव खत्म करने के लिए सामाजिक समरसता अभियान चलाएगा क्योंकि हिंदू धर्म में ही समरसता है और लोगों को इसके बारे में याद दिलाना है। धर्मांतरण का शिकार सबसे अधिक वंचित तबका होता है जिसे सशक्त करने पर विहिप कार्य करेगा। 

टॅग्स :राम जन्मभूमिइलाहाबादवीएचपीधारा ३७०नागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज