लाइव न्यूज़ :

सिख धर्मग्रंथ की तीन प्रतियां सहित 44 अफगान सिख पहुंचे भारत, हरदीप सिंह पुरी धर्म ग्रंथों को सिर पर रखकर एयरपोर्ट से निकले

By भाषा | Updated: August 24, 2021 13:51 IST

Open in App

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने मंगलवार को सिखों के धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को आदरपूर्वक ग्रहण किया। काबुल से ताजिकिस्तान के दुशांबे होते हुए एयर इंडिया की विशेष उड़ान भारत पहुंची और इसी विमान से गुरू ग्रंथ साहिब की ये तीनों प्रतियां और 44 अफगान सिख यहां लाए गए हैं।

भारत सरकार के साथ अफगानिस्तान से निकासी प्रयासों में समन्वय करने वाले लोगों के अनुसार, गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को यहां न्यू महावीर नगर में गुरु अर्जन देव जी गुरुद्वारा ले जाया जाएगा। न्यूयॉर्क के मनदीप सिंह सोबती की ओर से पुनर्वास प्रयासों में समन्वय कर रहे उद्यमी के भल्ला ने कहा,‘‘ अफगान सिख अगला इंतजाम होने तक करोल बाग में एक होटल में ठहरेंगे।’’

उन्होंने बताया कि सोबती और परमजीत सिंह आनंद ने अपने सोबती फाउंडेशन के जरिए और भारत सरकार के मार्गदर्शन में अफगानिस्तान के इन नागरिकों के पुनर्वास का जिम्मा उठाया है। पुरी, मुरलीधरन, सरकारी अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अफगान नागरिकों की अगवानी के लिए सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने ट्वीट किया,‘‘ आज मुझे काबुल से दिल्ली पहुंचे गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन ‘स्वरूप’ की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्हें धर्मग्रंथ की प्रति ले जाते हुए दिखाया गया है। सोमवार को भारतीय वायु सेना के विमान से 44 अफगान सिखों सहित 78 लोगों को काबुल से दुशांबे ले जाया गया था।

इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि ये लोग एयर इंडिया की उड़ान से सुबह करीब 9.50 बजे (मंगलवार को) दिल्ली पहुंचे। यह फोरम विदेश मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय कर रहा है। चंडोक ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को न्यू महावीर नगर स्थित गुरु अर्जन देव जी गुरुद्वारा ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 200 अफगान सिख और हिंदू अभी भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। इन लोगों ने काबुल के करते परवान गुरुद्वारे में शरण ली हुई है, जो हवाई अड्डे के करीब है। चंडोक ने बताया कि लगभग 75 और अफगान सिखों और हिंदुओं को जल्द ही निकाले जाने की संभावना है।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीKabulएयर इंडियाअफगानिस्तानतालिबानAfghanistanTaliban
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल