लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव, हो सकती है चिराग पासवान की एंट्री

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 3, 2023 14:21 IST

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। कयास लग रहे हैं कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार से चिराग पासवान को मंत्री बनाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी कैबिनेट में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हो सकता है भारी फेरबदल कयास लग रहे हैं कि बिहार से चिराग पासवान को मोदी सरकार में बनाया जा सकता है मंत्री केंद्र सरकार द्वारा हाल में चिराग पासवान को जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी

दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में सोमवार को हो रही बैठक में कुछ बेहद महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक 2024 के आम चुनाव को देखते हुए कैबिनेट में बड़ा फेरबदल भी संभव है।

सियासी गलियारों में चल रही अटकलों के अनुसार हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त चिराग पासवान भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा बिहार में एनडीए घटक दलों को मजबूती प्रदान करने और नीतीश कुमार की केंद्र विरोधी योजना को पतीला लगाने के लिए ऐसा किया जा सकता है।

समाचार वेबसाइट नवभारत टाइम्स के अनुसार सोदी सरकार द्वारा सरकारी बंगला खाली कराये जाने के बाद भी चिराग पासवान जिस तरह से मोदी सरकार के प्रति सॉफ्ट रहे, इस कारण भी भाजपा द्वारा उनके प्रति उदारता दिखाई जा सकती है। बिहार के जमुई से लोकसभा सांसद चिराग पासवान मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रबल आलोचक माने जाते हैं और गाहे-बगाहे नीतीश कुमार पर बिहार में कथित तौर पर कुशासन फैलाने का आरोप लगाते रहते हैं।

साल 2024 के आम चुनाव को लेकर भाजपा की नजर बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर है, जहां 2019 के पिछले आम चुनाव में एनडीए ने अकेले 39 सीटों पर कब्जा किया था। जिसमें भाजपा ने 22, जदयू ने 2, लोजपा (रामविलास पासवान) ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं विपक्ष में राजद 4, कांग्रेस 2, रालोसपा 3, राकांपा ने एक सिट पर जीत दर्ज की थी।

मोदी सरकार आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार के छिटकने से ज्यादा अलर्ट है औऱ यही कारण है कि मोदी सरकार बिहार में एनडीए सहयोगियों को ज्यादा महत्व दे रही है और इसी कवायद के तहत चिराग पासवान को मोदी कैबिनेट में सामिल किया जा सकता है।

एनडीए आम चुनाव से पहले अपने खेमेबंदी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और इसी के तहत भाजपा बिहार से जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम', लोजपा के दोनों धड़े (चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस) के साथ भारी दांव खेलने की तैयारी में है।

टॅग्स :चिराग पासवानमोदी सरकारनरेंद्र मोदीBJPलोक जनशक्ति पार्टीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल