लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने की जरूरत: उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को उम्रदराज लोगों को बूढ़ा कहने की जगह ‘‘वृद्ध’’ या ‘‘बुजुर्ग’’ कहने का आग्रह किया और कहा कि समाज को उनके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर नायडू ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के कार्यक्रम ‘वयो नमन’ के दौरान लोगों को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सैद्धांतिक रूप से मैं उन्हें ‘‘बूढ़़े’’ के रूप में संबोधित करना पसंद नहीं करता बल्कि उन्हें बुजुर्ग कहना पसंद करता हूं। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वे वृद्ध लोगों को बुजुर्ग के रूप में संबोधित करें न कि बूढ़े के रूप में। यह भी हमारी संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप है।’’

नायडू ने कहा कि बुजुर्गों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति समाज के विभिन्न स्तरों पर संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है क्योंकि वृद्धावस्था से संबंधित समस्याओं का पता नहीं होता है और न ही दूसरों द्वारा पूरी तरह से समझा जाता है। मीडिया और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘समय की मांग है कि गैर सरकारी संगठन बुजुर्गों के लिए एक सहायक प्रणाली के रूप में कार्य करें और सरकार और उसकी एजेंसियों के प्रयासों में सहयोग करें। वे बुजुर्ग लोगों की समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और पीढ़ीगत बंधन को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।’’

उपराष्ट्रपति ने बुजुर्गों और गैर सरकारी संगठनों को उनके योगदान के लिए ‘‘वयोश्रेष्ठ सम्मान’’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर नायडू ने वृद्ध जन की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन-14567 की शुरुआत की। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर एबल सिटिजन्स रीइम्प्लॉइमेंट इन डिग्निटी (एसएसीआरईडी) तथा सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजिन (एसएजीई) पोर्टल की भी उन्होंने शुरुआत की।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारे वरिष्ठ नागरिक अत्यधिक संवेदनशील समूह हैं, इसलिए हमें उनकी सुरक्षा के लिए एक आसान और कुशल शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करने की आवश्यकता है। इस संबंध में वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन (एल्डर लाइन) शुरू करने का (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) मंत्रालय का निर्णय सराहनीय है।’’

नायडू ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बुजुर्गों की आबादी 10.38 करोड़ है। यह कुल जनसंख्या का लगभग 8.6 प्रतिशत है। वृद्धि दर के आधार पर 2036 तक भारत में बुजुर्गों की आबादी कुल आबादी के लगभग 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि बढ़ती आबादी, समाज और सरकार दोनों के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी करती है। मुख्य चुनौतियों में से एक बुजुर्गों को समय पर और उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करना है। नायडू ने कहा कि अन्य मुद्दों में बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके बच्चों और रिश्तेदारों द्वारा उनकी उपेक्षा और दुर्व्यवहार को रोकना शामिल है।

नायडू ने कहा कि कई वरिष्ठ नागरिक सक्रिय जीवन जीते हैं, ऐसे में उनके अनुभव और कौशल का देश के विकास के लिए सार्थक उपयोग किया जाना चाहिए तथा जहां भी आवश्यक हो, उन्हें अपने कौशल को उन्नत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने स्टार्ट-अप से बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए नवोन्मेषी विचार पेश करने का भी आग्रह किया तथा निजी क्षेत्र को वरिष्ठ नागरिकों को रोजगार देने और उनके कौशल एवं अनुभव से लाभान्वित होने के लिए कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र